धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर संभली 'मैं वापस आऊंगा', तीसरे दिन कमाई में आया उछाल

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 3: दिलजीत दोसांझ और शर्वरी वाघ की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ ली है. पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल आया है.

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 3: मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही पहले दिन कुछ खास कमाई नहीं की थी. शुरुआती दिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बिजनेस काफी धीमा रहा था, लेकिन अब इस फिल्म के तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी पर बनी इस फिल्म को देखने के लिए वीकेंड पर दर्शकों की संख्या में थोड़ा सुधार देखने को मिला है. पहले दिन के मुकाबले शनिवार और रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया है.

जानें तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने तीसरे दिन यानी रविवार को देश भर के 2,155 शोज में दिखाई गई. इस दिन फिल्म ने अपने खाते में 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जोड़ लिया. रविवार की यह कमाई शनिवार के मुकाबले ज्यादा रही. इस तरह तीन दिन में फिल्म की कुल घरेलू ग्रॉस कमाई 6.60 करोड़ रुपये और कुल नेट 5.50 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया.

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का अब तक का कलेक्शन

  • पहला दिन – 1.15 करोड़ रुपये
  • दूसला दिन – 1.85 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन – 2.50 करोड़ रुपये
  • कुल नेट कलेक्शन – 5.50 करोड़ रुपये

फिल्म की कहानी और कौन-कौन से सितारे हैं शामिल

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ एक बहुत ही इमोशनल कहानी है, जो साल 1947 में हुए भारत के बंटवारे के समय की एक अधूरी प्रेम कहानी को दिखाती है. इस फिल्म की कहानी एक 95 साल के बुजुर्ग की यादों पर आधारित है, जिसका पोता सरहदों के पार खो चुके उनके पुराने प्यार को वापस ढूंढने की कोशिश करता है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिलजीत दोसांझ और शर्वरी वाघ के साथ-साथ वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर और संजय सूरी जैसे बड़े कलाकार भी नजर आ रहे हैं. फिल्म का बेहतरीन संगीत ए आर रहमान ने दिया है और इसके प्यारे बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं. सेंसर बोर्ड की तरफ से इस फिल्म को UA 16+ रेटिंग मिली है और इस पूरी फिल्म का समय 2 घंटे 46 मिनट है.

यह भी पढ़ें: ना बड़े स्टार, ना बड़ा बजट… फिर भी 10 करोड़ में इस फिल्म ने कमाया 718 परसेंट प्रॉफिट, जानें कैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >