‘कॉकटेल 2’ की आंधी में भी डटी रही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, 10वें दिन छापे ताबड़तोड़ नोट

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और सोशल मीडिया बज की बदौलत फिल्म ने दूसरे वीकेंड में ग्रोथ दिखाई.

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection: रिलीज के पहले दिन धीमी शुरुआत करने वाली ‘मैं वापस आऊंगा’ अब सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. इम्तियाज अली की इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. यही वजह है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है.

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 10: ‘मैं वापस आऊंगा’ की बढ़ी कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दूसरे रविवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी सिंगल डे कमाई मानी जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने अपने पहले रविवार के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया. पहले रविवार को फिल्म की कमाई 2.50 करोड़ रुपये रही थी, जबकि दूसरे रविवार को इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला. अब तक फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 29 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. वहीं इंडिया नेट कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये हो गया है.

Main vaapas aaunga box office collection day 10, source- sacnilk

कॉकटेल 2 के बीच भी नहीं टूटा फिल्म का क्रेज

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसके बावजूद ‘मैं वापस आऊंगा’ की रफ्तार कम नहीं हुई. कई शहरों में फिल्म के लिए अतिरिक्त शोज बढ़ाए गए हैं, क्योंकि दर्शकों की डिमांड लगातार बढ़ रही है.

Main Vaapas Aaunga Story: जानें ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी

फिल्म की कहानी एक 95 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे स्ट्रोक आता है. वह पाकिस्तान जाने की जिद में होता है और उसकी यादें बार-बार बंटवारे के दौर में लौट जाती हैं. उसका पोता उसके अधूरे किस्सों और यादों को जोड़ने की कोशिश करता है. फिल्म दिखाती है कि सरहदें बनने के कई साल बाद भी इंसानी जज्बात और दर्द खत्म नहीं होते.

यह भी पढ़ें– वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

यह भी पढ़ें- कबड्डी खिलाड़ी से खतरनाक इंसान बनने की कहानी दिखाएगी ‘Lingam’, जानें कब और कहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >