Mahavatar Narsimha: KGF और सालार के मेकर्स की नई फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का धांसू टीजर रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड

Mahavatar Narsimha: सालार और KGF के मेकर्स ने आज 16 नवंबर को अपनी नई फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का टीजर रिलीज किया है. इस फिल्म को अश्विन कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं.

Mahavatar Narsimha: सालार और KGF जैसी फिल्मों के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने आज अपनी नई फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ के फर्स्ट लुक के साथ एक धांसू टीजर रिलीज किया है. इस टीजर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है, लेकिन इसी के साथ उनके मन में एक सवाल ये भी है कि आखिर इस फिल्म का लीड एक्टर है कौन? मालूम हो कि फिल्म के मेकर्स ने बीते दिन 15 नवंबर, शुक्रवार को इसका पहला पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा था कि ‘जब विश्वास को चुनौती मिलती है तो वो प्रकट होता है.’ ऐसे में आइए फिल्म के बारे और भी जानकारी आपको देते हैं.

फिल्म के बारे में जानने से पहले इसका टीजर यहां देखें-

महावतार नरसिम्हा का टीजर रिलीज

सालार और KGF के प्रोड्यूसर होम्बले फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और नीचे कैप्शन में लिखा, ‘अंधेरे और अराजकता से बिखरी हुई दुनिया में… पौराणिक कथा, आधे मनुष्य, आधे शेर अवतार भगवान विष्णु के सबसे शक्तिशाली अवतार की उपस्थिति का गवाह बनें, अच्छाई और बुराई के बीच लड़ाई की कहानी का अनुभव करें, फिल्म जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है.’

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

महावतार नरसिम्हा के लीड एक्टर्स और रिलीज डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि, मेकर्स का दावा है कि वह जल्द ही इसके रिलीज डेट और लीड एक्टर्स से पर्दा उठाएंगे. फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार कर रहे हैं. वहीं, इस फिल्म को क्लिम प्रोडक्शंस के बैनर तले शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई प्रोड्यूस कर रहे हैं. बताते चलें कि यह फिल्म जब भी रिलीज होगी तब हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Also Read: Daaku Maharaj Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण की अगली फिल्म का टीजर रिलीज, खलनायक बन डाकू से सामना करेंगे बॉबी-रवि किशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >