Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम में अनुपम खेर ने लगाई डुबकी, VIDEO शेयर कहा- जीवन आज जाकर सफल…

Maha Kumbh 2025: अभिनेता अनुपम खेर ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. अभिनेता अनुपम ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पवित्र स्नान की एक झलक साझा की और कहा कि जीवन अब सफल हो गया.

Maha Kumbh 2025: दुनिया भर से श्रद्धालु, तीर्थयात्री और संत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में जा रहे हैं. अब इस लिस्ट में अनुपम खेर का भी नाम शामिल हो गया है. जी हां इमरजेंसी एक्टर ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. दिग्गज अभिनेता ने अपना आध्यात्मिक अनुभव शेयर करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. क्लिप में अनुपम को पावन संगम में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है. वह सूर्य भगवान को जल भी चढ़ा रहे हैं. एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “महाकुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगाने के बाद मेरा जीवन सफल हो गया. मैंने पहली बार उस स्थान पर पहुंचकर मंत्रों का जाप किया, जहां मां गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है. प्रार्थना करते समय, मेरी आंखों से आंसू बहने लगे. संयोग देखिए! ठीक ऐसा ही आज से एक साल पहले अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुआ था! सनातन धर्म की जय हो.” महाकुंभ 2025 144 वर्षों के बाद आता है. यह आध्यात्मिक सभा 13 जनवरी को शुरू हुई और 26 फरवरी को समाप्त होगी.

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan के हमलावर का बांग्लादेशी कनेक्शन, पुलिस को मिले सबूत, आरोपी के पिता बोले- कानूनी दस्तावेज…

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ के तीसरे शाही स्नान पर बन रहे दुर्लभ संयोग, मौनी अमावस्या के दिन पुण्य की डुबकी लगाने का टूटेगा रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >