‘डोला रे डोला’ की शूटिंग में प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

‘देवदास’ के गाने ‘डोला रे डोला’ की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट होने की खबरों को माधुरी दीक्षित ने गलत बताया है. उन्होंने कहा कि उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.

दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की पूर्व सहयोगी रुबीना खान ने दावा किया था कि फिल्म ‘देवदास’ के सुपरहिट गाने ‘डोला रे डोला’ की शूटिंग के दौरान माधुरी दीक्षित चार महीने की प्रेग्नेंट थीं. अब खुद माधुरी ने इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूरी सच्चाई सामने रखी है.

माधुरी दीक्षित ने बताया सच

स्क्रीन से बातचीत के दौरान जब माधुरी दीक्षित से इस दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “अरिन का जन्म 2003 में हुआ था, तो आप खुद हिसाब लगा लीजिए.” माधुरी ने कहा, “मैं उस दौरान थोड़ा अस्वस्थ जरूर थी क्योंकि मुझे लगातार जर्नी करनी पड़ रही थी. मैं बार-बार भारत और अमेरिका के बीच आ-जा रही थी. यहां शूटिंग करती थी और फिर वापस चली जाती थी. मेरी लगभग सारी शूटिंग रात में होती थी, इसलिए यह मेरे लिए काफी थकाने वाला था. तबीयत थोड़ी खराब थी, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी.”

रुबीना खान ने क्या दावा किया था?

रुबीना खान ने एक यूट्यूब चैनल बॉलीवुड ठिकाना में बातचीत के दौरान कहा था, “गाने में एक स्टेप था जिसमें माधुरी मैम घूमकर बैठती हैं. उस एक शॉट को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक शूट किया गया क्योंकि वह चार महीने की प्रेग्नेंट थीं. उन्हें ठीक से घूमने में परेशानी हो रही थी और चक्कर भी आ रहे थे.” रुबीना ने आगे कहा, “उन्हें उस समय बुखार भी था. उन्होंने काफी संघर्ष किया, लेकिन कभी किसी स्टेप को बदलने की मांग नहीं की. मास्टरजी (सरोज खान) जो कह देती थीं, वही अंतिम फैसला होता था.”

‘देवदास’ का यादगार गाना बना था इतिहास

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘देवदास’ साल 2002 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी. फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म का गाना ‘डोला रे डोला’ आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन डांस नंबरों में गिना जाता है. सरोज खान ने गाने को कोरियोग्राफ किया था.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की फैन लिस्ट में जुड़ा अमिताभ बच्चन का नाम, कहा- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >