Saiyaara: मधुर भंडारकर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, बोले- एक गेमचेंजर फिल्म…

Saiyaara से अहान पांडे और अनीत पड्डा अपना बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. इस बीच डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने फिल्म को “गेमचेंजर” बताया है.

Saiyaara: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘सैयारा’ ने आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इस रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है. फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और शुरुआत से ही इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है.

फिल्म के रॉ टैलेंट और दमदार कहानी ने दर्शकों को बांधे रखा. अहान पांडे ने अपनी पहली ही फिल्म से यह साबित कर दिया है कि वह एक लंबे रेस के घोड़े हैं. फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई है. इस बीच निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.

मधुर भंडारकर ने की फिल्म की तारीफ

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘सैय्यारा ने नए कलाकारों को लॉन्च करने के हर मिथक को तोड़ दिया है. कोई बड़ा नाम नहीं, कोई बड़ा पीआर नहीं, बस रॉ टैलेंट और निर्भीक कहानी कहने का हुनर. सितारों से भरी इस इंडस्ट्री में, ‘सैय्यारा’ ने साबित कर दिया कि दर्शक अप्रत्याशित के लिए तैयार हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘एक बोल्ड रिमाइंडर: बात यह नहीं है कि आप किसे जानते हैं? बात यह है कि आप क्या लेकर आते हैं? हिंदी सिनेमा के लिए यह रोमांचक समय है. मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स को बधाई! यह एक गेमचेंजर फिल्म है.’

बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग

मोहित सूरी का निर्देशन, यशराज फिल्म्स का समर्थन और अहान पांडे व अनीत पड्डा की दमदार परफॉर्मेंस ने ‘सैयारा’ को 2025 की सबसे चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल कर दिया है. फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘सैयारा’ ने पहले दिन डबल डिजिट ओपनिंग दर्ज की है. यह डेब्यू फिल्म के लिए एक बड़ा अचीवमेंट माना जा रहा है.

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 में शामिल होने की अफवाह पर डेजी शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कभी नहीं करूंगी…

यह भी पढ़े: Special Ops Season 2 X Review: हिम्मत सिंह के रूप में के के मेनन की वापसी हिट या फुस्स? एक्स पर फैंस बोले- हर पल दिलचस्प…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >