Maatrubhumi: सुभाष घई ने सलमान खान की मातृभूमि का किया रिव्यू, बोले- मस्ट वॉच फिल्म

Maatrubhumi: सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर मातृभूमि की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों सुभाष घई ने कुछ लोगों के साथ फिल्म का रफ कट देखा. जिसके बाद अपना रिव्यू शेयर किया.

Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ इन-दिनों ट्रेंड में है. मोस्ट अवेटेड मूवी की शूटिंग फिलहाल जारी है. इसी बीच दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने मुंबई में सलमान खान, कबीर खान, सूरज बड़जात्या, चित्रांगदा सिंह, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रितेश देशमुख और डेविड धवन के साथ ‘मातृभूमि’ का रफ कट देखा और अपना रिव्यू शेयर किया.

सुभाष घई ने सलमान खान की मातृभूमि का किया रिव्यू

अपूर्वा लाखिया की ओर से निर्देशित ‘मातृभूमि’ का रफ कट देखने के बाद, सुभाष घई ने एक्स पर लिखा, “आज फूड स्क्वायर में अपने पसंदीदा निर्देशकों को एक साथ देखना बेहद खूबसूरत था. हमने अपूर्वा लखिया की ‘मातृभूमि’ का रफ कट देखा, जिसमें सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म भारत-चीन के सैनिकों की एक इमोशनल कहानी पर आधारित है, जिसमें उनका राष्ट्र और परिवार के प्रति प्रेम को दर्शाया गया है. यह फिल्म एक मस्ट वॉच है.”

सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग में आई चुनौतियों पर की थी बात

इससे पहले, पीटीआई से बात करते हुए सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग में आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, “बेशक, यह फिल्म हर साल, हर महीने, हर दिन और हर घंटे शारीरिक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण रहा है. अब मुझे शूट के लिए ज्यादा समय देना पड़ता है. पहले मैं यह सब एक या दो हफ्ते में पूरा कर लेता था. अब ज्यादा टाइम लगता है. मैं दौड़ता हूं, एक्सरसाइज करता हूं, बॉक्सिंग मारता हूं. इस फिल्म में इन सब चीजों की जरूरत है.”

मातृभूमि के बारे में

सलमान खान ने जब फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था, तबसे फैंस मातृभूमि देखने के लिए सुपरएक्साइटेड थे. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ‘मैं हूं’ गाने का रीमेक वर्जन रिलीज किया. इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में चित्रांगदा सिंह और सलमान खान काफी बेहतरीन लग रहे हैं. अपूर्वा लखिया की ओर से निर्देशित फिल्म में मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जैयन शॉ, अभिश्री सेन जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट तक, करण जौहर ने क्यों किया सबको अनफॉलो? खुद बताई वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >