Maalik On OTT: इस ट्विस्ट के साथ ओटीटी पर रिलीज हुई राजकुमार राव की मालिक, वीकेंड में देखें धांसू एक्शन ड्रामा

Maalik On OTT: राजकुमार राव की फिल्म “मालिक” सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था. इसलिए तो 54 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने महज 26 करोड़ कमाए. अब यह ओटीटी पर एक ट्विस्ट के साथ रिलीज हो चुकी है.

Maalik On OTT: राजकुमार राव की फिल्म “मालिक” 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. यही वजह है कि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई और इसने महज 26 करोड़ की कमाई की. अब एक्शन ड्रामा ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है. अगर आपने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, तो अब एक ट्विस्ट के साथ इसे एंजॉय कर सकते हैं.

इस ओटीटी पर रिलीज हुई राजकुमार राव की मालिक

राजकुमार राव की मालिक अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हो गई है. दर्शक इसे UHD (अल्ट्रा हाई डेफिनिशन) में किराए पर ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें 349 रुपये देने होंगे. एक्शन ड्रामा को आप वीकेंड के बिंज लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

क्या है मालिक की कहानी

1980 के दशक के इलाहाबाद में स्थापित, “मालिक” दीपक नामक एक साधारण किसान परिवार से आए एक युवक की कहानी है, जो आगे चलकर एक शक्तिशाली और खूंखार गैंगस्टर बन जाता है. फिल्म महत्वाकांक्षा, हिंसा, भ्रष्टाचार, विश्वासघात और मलिक की आपराधिक दुनिया और उसके निजी रिश्तों पर सत्ता के प्रभाव जैसे विषयों पर गहराई से प्रकाश डालती है. राजकुमार राव के अलावा मूवी में प्रोसेनजीत चटर्जी, मानुषी छिल्लर, हुमा कुरैशी, अंशुमान पुष्कर और स्वानंद किरकिरे जैसे किरदार भी हैं.

मालिक ने कमाए थे इतने करोड़

पुलकित की ओर से निर्देशित और कुमार तौरानी, जय शेवक्रमणी की ओर से निर्मित, मालिक पुलकित और ज्योत्सना नाथ की ओर से सह-लिखित है. 11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म का सिनेमाघरों में रन टाइम खत्म हो चुका है. 13 दिनों में इसने भारत में लगभग 25.6 करोड़ रुपये कमाए, जो इसके कथित बजट 54 करोड़ रुपये से काफी कम है

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 की एंट्री से पहले याद कर लें वो 5 धमाके, जिसने कोर्टरूम को बनाया कॉमेडी का अखाड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >