Maalik Movie: राजकुमार की ‘मालिक’ को लेकर करीना कपूर का रिएक्शन वायरल, सिर्फ 3 शब्दों में कही ये बात

Maalik: राजकुमार राव की फिल्म मालिक आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ट्रेलर में उनके रफ एंड टफ लुक और दमदार डायलॉग्स ने फैंस को खूब पसंद आए. रिलीज पर करीना कपूर ने पूरी टीम को सपोर्ट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने आखिर क्या कहा.

Maalik Movie Kareena kapoor Reaction: राजकुमार राव की नयी फिल्म ‘मालिक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के अर्ली रिव्यूज एक्स पर आने लगे हैं. राजकुमार, मानुषी छिल्लर, हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने अच्छा रिव्यू दिया था. ट्रेलर में राजकुमार बेहद रफ एंड टफ लुक में नजर आए. उनके डायलॉग बोलने के अंदाज से लेकर गुंडों को धोने का अंदाज ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया. फिल्म के रिलीज को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने पूरी टीम को अपना सपोर्ट और शुभकामनाएं दी हैं.

फिल्म ‘मालिक’ को मिला करीना कपूर का सपोर्ट

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर शेयर किया है और लिखा है, किल इट गाइज. ढेर सारा प्यार भेज रही हूं और मूवी को सिनेमाघरों में देखिए. साथ ही उन्होंने राजकुमार राव और पूरी टीम को टैग करते हुए गुड लक लिखा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 54 करोड़ रुपये है. ऐसे में मूवी को अपनी लागत निकालने में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. जबकि कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर फिल्म 3-4 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाएगी.

Kareena kapoor on maalik

इन दिनों वेकेशन मना रही करीना कपूर

करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर-जेह के साथ वेकेशन मना रही है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मोनोकिनी में तसवीर पोस्ट की थी. फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस की आखिरी रिलीज सिंघम अगेन थी, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसे स्टारकास्ट नजर आए थे. अब वह मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आएंगी. इसके अलावा वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ भी एक मूवी में दिखेंगी. हालांकि फिल्म को लेकर ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >