Maalik Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, तीसरे दिन की कमाई चौंकाने वाली

Maalik Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव की डार्क और इंटेंस फिल्म मालिक बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति में कमाई कर रही है. हालांकि यह शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर भारी पड़ रही है. आइए जानते हैं इसने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया.

Maalik Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव की गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म मालिक की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन अब फिल्म ने दूसरे दिन शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से अच्छी कमाई की. पुलकित की ओर से निर्देशित, मालिक राजकुमार को एक निर्दयी शासक के रूप में दिखाती है और दर्शक फिल्म में उनके दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं. मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार की शुरुआती कमाई एक अच्छे वीकेंड का संकेत देती है. दर्शक आकर्षित हो रहे हैं और सिनेमाघरों में मालिक देखने के लिए जा रहे हैं. राजकुमार के पहले कभी न देखे गए भयानक अवतार ने सभी को चौंका दिया है.

मालिक ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk के अनुसार राजकुमार राव की फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 0.09 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 9.09 करोड़ हो गया. यह अपनी फिल्म भूल चुक माफ के रिकॉर्ड को भी नहीं तोड़ पाई. एक्टर के कभी नहीं देखे गए अवतार के बावजूद इसने निराशाजनक ओपनिंग की. ओपनिंग डे पर मूवी ने महज 3.75 करोड़ कमाए.

मालिक में ये स्टार्स हैं

मालिक में मानुषी छिल्लर, सौरभ शुक्ला, सौरभ सचदेवा और प्रोसेनजीत चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसमें सौरभ सचदेवा, सौरभ शुक्ला, अंशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे, राजेंद्र गुप्ता और बलजिंदर कौर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. पुलकित की और से निर्देशित इस फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवक्रमणी के सहयोग से किया है. पुलकित की और से निर्देशित, इस फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवक्रमणी के साथ मिलकर किया है.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज ने शो में अपनी वापसी को लेकर फिर तोड़ी चुप्पी, कहा- 6 महीने में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >