मा इंटी बंगारम: पहले दिन कितने करोड़ कमा गई सामंथा रुथ की फिल्म? तोड़ा रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का रिकॉर्ड

Maa Inti Bangaram: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई की, इसकी जानकारी सामने आ गई है. आइए आपको बताते हैं कि इसने किन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

Maa Inti Bangaram: साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में आते ही धमाकेदार शुरुआत की है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने सामंथा की पिछली फिल्म ‘यशोदा’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पार कर लिया है.

Maa Inti Bangaram Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितनी हुई कमाई?

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘मा इंटी बंगारम’ ने पहले दिन भारत में 5.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 10.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ेंगी.

Samantha Ruth Prabhu Film Box Office Record: सामंथा की फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

‘मा इंटी बंगारम’ सामंथा रुथ प्रभु के करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है. इससे पहले साल 2022 में रिलीज हुई ‘यशोदा’ ने पहले दिन 3.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने हालिया फीमेल-लीड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. अनुष्का शेट्टी की ‘घाटी’ जहां पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये कमा पाई थी, वहीं रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 1.30 करोड़ रुपये रहा था. सामंथा और नंदिनी रेड्डी की फिल्म ‘ओ! बेबी’ ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे.

Maa Inti Bangaram Plot: जानें फिल्म की क्या है कहानी?

फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु के साथ गुलशन देवैया, गौतमी, श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविली, दिगंत मंचाले भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने हिंसक अतीत से अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है

यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >