Maa First Review: काजोल की हॉरर फिल्म फ्लॉप होगी या हिट, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें पहला रिव्यू

Maa First Review: काजोल, खेरिन शर्मा, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता स्टारर मां सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म देखने के लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गोया है.

Maa First Review: अजय देवगन की ओर से निर्मित काजोल स्टारर फिल्म मां 27 जून, 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. यह फिल्म एक सुपरनैचुरल हॉरर है और इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. विशाल फुरिया की ओर से निर्देशित मूवी को 2024 की हिट शैतान यूनिवर्स का एक हिस्सा माना जा रहा है. मेकर्स की ओर से मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फर्स्ट रिव्यू सामने आ गए हैं.

मां का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

सोशल मीडिया पर आ रही रिव्यू के मुताबिक काजोल ने मां में अपने जीवन का सबसे बेहतरीन अभिनय किया है. मातृत्व, त्याग और शक्ति के लिए एक दिल को छू लेने वाली फिल्म है. रेवती की ओर से शांत प्रतिभा के साथ निर्देशित. एक यूजर ने लिखा, “#MAAFirstReview 3.5/5 यह एक बेहद अच्छी तरह से बनाई गई हॉरर ड्रामा एंटरटेनर है, जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखती है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#मां प्रीमियर की प्रतिक्रिया अच्छी है… काजोल का प्रदर्शन शानदार है.”

मां के बारे में

मां में काजोल एक दृढ़ निश्चयी मां की भूमिका निभा रही हैं, जो अपनी बेटी को अंधेरे अलौकिक शक्तियों से बचाने के लिए सब कुछ जोखिम में डाल देती है. इस प्रोजेक्ट का निर्माण जियो स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने किया है. रिलीज से पहले, इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से UA 16+ रेटिंग मिली थी, जो दर्शाता है कि यह 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के दर्शकों के लिए उपयुक्त है. छोटे दर्शक इसे केवल माता-पिता की देखरेख में ही देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- War 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन मोड में दिखी कियारा आडवाणी, नया पोस्टर देख फैंस बोले- सुपरहिट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >