Loveyapa First Review: करण जौहर ने फिल्म लवयापा का किया पहला रिव्यू, कहा- 2025 की पहली प्रेम कहानी…

Loveyapa First Review: अद्वैत चंदन की फिल्म लवयापा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म में जुनैद खान ऐर श्रीदेवीग थिएटर में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म का रिव्यू आमिर खान ने किया है.

Loveyapa First Review: आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी फिल्म लवयापा को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. रोमांटिक कॉमेडी मूवी में जुनैद के अपोजिट श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर हैं. फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. आमिर इन दिनों अपने बेटे की फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखा था, जिसमें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार शामिल हुआ था. अब करण जौहर ने फिल्म का पहला रिव्यू दिया है.

करण जौहर ने लवयापा का किया रिव्यू

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म लवयापा का पोस्टर शेयर किया है. उन्होंने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, 2025 की पहली प्रेम कहानी की सफलता की कहानी के लिए ड्रम रोल. लवयापा एक प्रेम कहानी के साथ टेक और ऐप के दीवाने जेन जेड से बात करता है, जो काफी मजेदार है. इसे आप सही में फिल्मों में एक अच्छा समय कह सकते हैं. आपको हर किरदार के साथ प्यार हो जाएगा. साथ ही लीड एक्टर्स जुनैद खान और खुशी कपूर के लिए उत्साहित हो जाएंगे. मैं दोबारा खुशी से मूवी देख सकता हूं और इसका क्रेडिट निर्देशक अद्वैत चंदन को जाता है, जो एनर्जी, ह्यूमर, इमोशन और सॉलिड स्टोरी लेकर आए है.

करण जौहर बोले- काफी समय बाद सिनेमा में…

साथ ही करण जौहर ने मधु मंटेना, सृष्टि बहल और पूरी कास्ट और क्रू को बधाई भी दिया. उन्होंने कहा कि काफी समय बाद सिनेमा में ये उनकी सबसे अच्छी पॉपकॉर्न राइड रही. गौरतलब है कि जुनैद खान और खुशी कपूर की ये दूसरी मूवी है. दोनों की फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. अब खुशी और जुनैद की ये पहली मूवी होगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें आशुतोष राणा और कीकू शारदा भी हैं.

यह भी पढ़ें- Aamir Khan: बेटे जुनैद के लिए आमिर खान ने अपनी सबसे खास चीज को लगा दिया दांव पर, फिल्म फ्लॉप हुई तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >