Loveyapa: बेटे जुनैद की फिल्म लवयापा के असफल होने पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दुर्भाग्य से नहीं चली तो मुझे…

Loveyapa: फिल्म लवयापा बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कम कमाई की और दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई. अब फिल्म के असफल होने पर आमिर खान ने बात की.

Loveyapa: आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस रोमांटिक कॉमेडी में जुनैद के अपोजिट खुशी कपूर ने काम किया था. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था और इसे आमिर और खुशी की बहन जान्हवी कपूर ने काफी प्रमोट किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और बुरी तरह पिट गई. 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 10 करोड़ रुपये भी कमाने में संघर्ष करती दिखी. अब फिल्म की असफलता पर आमिर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

लवयापा के असफल होने पर क्या बोले आमिर खान?

आमिर खान ने एबीपी न्यूज संग एक इंटरव्यू में अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन को लेकर कहा, दुर्भाग्य से नहीं चली वह फिल्म. तो मुझे उसका भी बड़ा दुख है. आमिर ने कहा कि उन्हें फिल्म पसंद आई और जुनैद का काम भी अच्छा था. एक्टर ने कहा कि वह लवयापा को लेकर अपनी फिल्मों से 10 गुना ज्यादा टेंशन में थे. उन्होंने बताया कि दो हफ्ते पहले वह खिड़की के पास बैठे थे और सोच रहे थे कि इतने टेंशन में क्यों हैं. आमिर ने कहा कि ये उनकी मूवी नहीं थी और ना ही इसका निर्देशन किया था और ना ही प्रोड्यूस किया था. वह बोले, ”मैं दूर से देख रहा हूं, लेकिन मेरा दिल जोरों से धड़क रहा है.”

साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे जुनैद खान

आमिर खान ने बताया कि जुनैद खान उनके प्रोडक्शंस के साथ काम करेंगे. उन्होंने बताया कि वह पहले ही एक मूवी बना चुके हैं, जो इस साल के अंत तक रिलीज होगी. एक्टर के अनुसार ये एक रोमांटिक फिल्म है और इसमें जुनैद के साथ साउथ एक्ट्रेस साई पल्लीव दिखेंगी. आमिर ने ये भी कहा कि, मेरा मानना है कि यह ऐसा क्षेत्र है जहां सफलता और असफलता का सामना करना पड़ता है. जुनैद में बहुत एनर्जी और पॉजिटिविटी है और वह खुद अपना रास्ता बना लेगा.

यह भी पढ़ें- Loveyapa Lifetime Collection: 60 करोड़ के बजट में बनी लवयापा फ्लॉप हुई या हिट? नहीं चला जुनैद खान-खुशी कपूर का जादू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >