Lagaan Re Release: 25 साल बाद आमिर खान की लगान थियेटर्स में होगी री-रिलीज, देखें आइकॉनिक फिल्म का नया ट्रेलर

Lagaan Re Release: आमिर खान की लगान 25 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आइकॉनिक फिल्म का नया ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें 1893 के भारत की झलक देखने को मिलती है.

Lagaan Re Release: भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘लगान’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है. आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की इस ऐतिहासिक फिल्म ने 25 साल पहले दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी. अब इसकी रिलीज के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने इसे दोबारा सिनेमाघरों में लाने का फैसला किया है.

थियेटर्स में फिर से रिलीज हो रही है आमिर खान की लगान

अब फिल्म की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसे 12 जून, 13 जून और 14 जून 2026 को देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा. इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का नया ट्रेलर भी जारी किया. ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं.

LagaanPosterChallenge में ले सकते हैं भाग

25 साल पूरे होने के जश्न को और खास बनाने के लिए आमिर खान प्रोडक्शंस ने ‘#LagaanPosterChallenge’ नाम से एक खास अभियान भी शुरू किया है. इसके तहत फैंस को फिल्म के मशहूर पोस्टर को अपने अंदाज में दोबारा बनाने का मौका मिलेगा. प्रतियोगिता के विजेताओं को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने और कलाकारों, क्रू से मिलने का अवसर भी दिया जाएगा.

नए ट्रेलर में दिखी 1893 की झलक

नए ट्रेलर में एक बार फिर 1893 के भारत की झलक देखने को मिलती है. जिसमें सूखी धरती, गांव के साधारण लोग, अंग्रेज अधिकारियों का दबाव और क्रिकेट के मैदान पर सम्मान की लड़ाई शामिल है. नई पीढ़ी को इस क्लासिक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा.

लगान फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप

साल 2001 में रिलीज हुई ‘लगान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई थी. कहानी एक छोटे से गांव के लोगों की थी, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रिकेट के मैदान में अपनी किस्मत आजमाते हैं. गांव वालों का संघर्ष, फीलिंग्स और जीत की उम्मीद ने दर्शकों को फिल्म से गहराई से जोड़ दिया था. यही वजह है कि रिलीज के इतने साल बाद भी यह फिल्म लोगों की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल है.

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh Fees: धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली भारी-भरकम फीस, वजह जान रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >