कुश सिन्हा ने बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल ना होने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, जहीर इकबाल संग रिश्ते पर कही ये बात

जून 2024 में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. लेकिन उनके भाई कुश सिन्हा नजर नहीं आए, जिससे अफवाहें उड़ने लगीं कि वे शादी से खुश नहीं थे. अब कुश ने इन बातों पर सफाई दी और बताया कि जहीर से उनके रिश्ते कैसे हैं.

पिछले साल जून 2024 में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली. उनकी शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए. हालांकि इस शादी का हिस्सा दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और सोनाक्षी के भाई कुश एस सिन्हा नहीं बने. ना ही वह शादी की किसी तसवीरों में नजर आए. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई अटकलें चलने लगी कि कुश इस शादी से खुश नहीं है. अब कुश ने अपनी बहन सोनाक्षी की शादी में अपनी अनुपस्थिति को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया. साथ ही बताया कि जहीर के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं.

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से गायब होने पर कुश शाह ने तोड़ी चुप्पी

कुश एस सिन्हा ने न्यूज18 शोशा के साथ एक इंटरव्यू में इसपर कहा, “मेरे अपनी बहन की शादी में शामिल न होने को लेकर बहुत बातें की गईं, लेकिन सच कहूं तो वह सब झूठी खबरें थीं. मुझे नहीं पता वो आर्टिकल्स किसने फैलाए. मैंने पिछले साल ही साफ कर दिया था कि मैं शादी में मौजूद था. मैं बस इतना ही कहूंगा वह मेरी बहन है और आखिर में मैं उसे प्यार करता हूं और उसका सम्मान करता हूं.”

जहीर इकबाल संग कुश ने अपने रिश्ते पर ये कहा

जूम संग इंटरव्यू में कुश सिन्हा से जब सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”सब कुछ ठीक है. कोई समस्या नहीं है.” कुश फिल्म निकिता रॉय के साथ निर्देशन में अपना कदम रख रहे हैं. यह फिल्म 27 जून को थिएटर्स में आएगी और इसमें परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नैय्यर हैं.

जहीर इकबाल से सबसे पहले कहां मिली थी सोनाक्षी सिन्हा?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को मुंबई में शादी की. रिसेप्शन में बॉलीवुड से कई बड़े स्टार्स नजर आए थे, जिसमें रेखा, सलमान खान, हुमा कुरैशी, काजोल सहित कई अन्य स्टार्स थे. एक्ट्रेस जहीर से सलमान खान की एक पार्टी में मिली थी. जहीर ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में कदम रखा था.

यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >