Krrish 4 में क्या जादू की होगी वापसी, राकेश रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रिप्ट लॉक हो…

Krrish 4: राकेश रोशन और ऋतिक रोशन स्टारर कृष 4 को लेकर बड़ा अपडेट आया है. निर्माता ने बताया कि स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई है. उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठाया कि क्या जादू की वापसी होगी.

Krrish 4: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक कृष 4 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. निर्माता राकेश रोशन की इस मूवी में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में वापस आएंगे. कृष फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म 12 साल पहले रिलीज हुई थी. अब राकेश रोशन ने खुशखबरी देते हुए कहा कि कृष 4 की स्क्रिप्ट तैयार और लॉक हो गई है.

कृष 4 को लेकर राकेश रोशन ने दिया बड़ा अपडेट

सुपरहीरो फ्रैंचाइजी के निर्माता ने मूवी टॉकीज को बताया, “निश्चित रूप से कृष 4 जल्द ही बनेगा.” राकेश रोशन ने देरी के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, “दरअसल, यह बजट के मुद्दों से घिरी हुई है. इसमें काफी पैसे खर्ज होने है, अगर हम पैसे कम करने की सोचेंगे तो कहानी प्रभावित होगी और मैं इसे इस तरह से नहीं करना चाहता. मैं किसी भी चीजों से समझौता नहीं करूंगा. मैं बजट और स्टोरी लाइन दोनों को बेस्ट करना चाहता हूं और इसी ओर सब कोई काम कर रहे हैं.”

कृष 4 में जादू की वापसी पर क्या बोले राकेश रोशन

राकेश रोशन ने फ्रैंचाइजी में जादू की वापसी पर बात की. उन्होंने कहा, “नहीं, मैं कुछ भी खुलासा नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन हमारी स्क्रिप्ट तैयार है. मेरे पास काफी अच्छे आईडियाज हैं, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगा. मैं इससे खुश हूं. किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें. एक बार हम शूटिंग शुरू कर देंगे, तब डिटेल्स आएंगे कि क्या होने वाला है.”

कृष फ्रेंचाइजी के बारे में

फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2003 में ‘कोई मिल गया’ से हुई, जब एक एलियन जादू कसौली में आ जाता है. यहां उसकी मुलाकात रोहित से होती है. फिल्म दोनों के बीच की दोस्ती को दिखाता है. एलियन रोहित को सुपरपावर गिफ्ट करता है, जो हर कुछ कर लेता है. ये महाशक्तियां अंततः रोहित के बेटे कृष्णा मेहरा को मिल जाती हैं, जो दुनिया से इसे छिपाकर रखना चाहता है. वह इस शक्ति का इस्तेमाल अंतिम दो सीक्वेल, कृष (2006) और कृष 3 (2013) में खलनायकों से लड़ने के लिए करता है.

यह भी पढ़ें- Krrish 4: सुपरहीरो बनकर वापसी करेंगे ऋतिक रोशन, राकेश रोशन नहीं ये फिल्म निर्माता करेंगे डायरेक्ट

यह भी पढ़ें- Krrish 4: ऋतिक रोशन कब शुरू करेंगे कृष 4 की शूटिंग, वॉर 2 से है खास कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >