Krrish 4 में इन 3 पुराने कलाकारों की होगी एंट्री, ट्रिपल रोल में दिखेंगे ऋतिक रोशन, 23 ​​साल बाद इसकी वापसी तय

Krrish 4: ऋतिक रोशन इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 की रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसी बीच उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी कृष 4 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसमें एक्टर ट्रिपल रोल निभाते दिखाई देंगे. उनके साथ रेखा और प्रीति जिंटा भी शामिल होंगी.

Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड सुपरहीरो ड्रामा कृष 4 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जहां प्रियंका चोपड़ा के कलाकारों में लौटने की खबर ने फैंस को पहले ही खुश कर दिया है, वहीं अब मूवी को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामना आया है. कृष 4 में प्रीति जिंटा और अनुभवी अभिनेत्री रेखा भी कथित तौर पर शामिल हो रही हैं.

कृष 4 में ऋतिक रोशन निभाएंगे ट्रिपल रोल

ऋतिक रोशन इस मल्टी-स्टारर फिल्म में ट्रिपल रोल निभाने वाले हैं. इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक सूत्र के हवाले से बताया, “योजना यह है कि कृष को अलग-अलग समयसीमाओं, पास्ट और फ्यूचर के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए, ताकि एक बड़े खतरे को खत्म किया जा सके. वीएफएक्स और प्रोडक्शन पर अधिक ध्यान देने के साथ, फिल्म पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों पर भी आधारित रहेगी.”

कृष 4 कब तक जा सकती है फ्लोर पर

कृष 4 के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम वाईआरएफ स्टूडियो में चल रहा है, जिसमें एक समर्पित वीएफएक्स टीम फिल्म के प्री-विज़ुअलाइजेशन पर काम कर रही है. ऋतिक स्क्रिप्ट को बेहतर बनाने के लिए अपने लेखकों की टीम और आदित्य चोपड़ा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. साल 2026 की पहली तिमाही में इसके फ्लोर पर आने की उम्मीद है. कृष 4 में कोई मिल गया के जादू की वापसी भी होगी. इससे पहले, ऐसी अफवाहें थीं कि चीनी सिंगर और रैपर जैक्सन वांग कृष 4 का हिस्सा होंगे.

ऋतिक रोशन वॉर में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन वर्तमान में अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर वॉर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें जूनियर एनटीआर मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं कियारा आडवाणी भी इसमें नजर आ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >