बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन कॉकटेल 2 की रिलीज के बाद रिलैक्स मोड में हैं. वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के साथ लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. साथ ही भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मैच में भी दिख रही हैं. 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान एक्ट्रेस को महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा संग मस्ती करते देखा गया.
Kriti Sanon Cute Chemistry With Ziva Dhoni: जीवा धोनी संग कृति सेनन की क्यूट केमिस्ट्री
11 साल की जीवा धोनी और कृति सेनन के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. तसवीर में दोनों एक दूसरे संग काफी कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस एमएस धोनी की बेटी को प्यार से अपने बाहों में पकड़ी हुई हैं. बाद में वह कुछ इशारा भी करते हैं. इसके बाद कृति उन्हें देखकर स्माइल करती हैं. कृति को जीवा पर यूं प्यार लुटाता देख फैंस काफी इंप्रेस हैं.
Kriti Sanon Enjoyed Pizza With Rishabh Pant: ऋषभ पंत संग कृति सेनन ने किया पिज्जा एंजॉय
इसी मैच से कृति सेनन का एक और फोटो सामने आया है. जिसमें वह ऋषभ पंत संग चिल कर रही हैं. क्रिकेटर पिज्जा का बॉक्स खोल रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस इसे खाने के लिए खड़ी है. वहीं पास में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी बैठे हैं.
Kriti Sanon Loves Children: बच्चों से कृति सेनन को है काफी प्यार
कृति सेनन को बच्चे काफी पसंद है. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह बच्चों से काफी प्यार करती है. इसलिए तो 'मिमी' की शूटिंग के दौरान अपने एग्स फ्रीज करवा लिए. एक्ट्रेस ने कहा, "किसी ने मुझे सलाह दी थी कि अगर यह ऑप्शन आपके पास है, तो खुद को दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा गिफ्ट है. वह बात मेरे दिमाग में रह गई. फिर जब 'मिमी' के लिए वजन बढ़ाने को कहा गया, तो मुझे लगा कि यही सही मौका है. मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए. मैं कभी भी सिर्फ टाइमलाइन या उम्र की वजह से शादी या बच्चे की प्लानिंग नहीं करना चाहती थी. चाहे शादी हो या पैरेंटहुड, दोनों फैसले तभी लेने चाहिए जब दिल से आप उसके लिए तैयार हों. मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मेरे पास यह ऑप्शन था, इसलिए मैंने यह फैसला लिया."
ये भी पढ़ें: रेखा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं कृति सेनन, बोली- अपनी शर्तों पर जीवन जीया
ये भी पढ़ें: रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग मैच एंजॉय करती दिखीं कृति सेनन, स्टेडियम से फोटोज वायरल, आपने देखा क्या
