Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के विलेन जगपति बाबू ने Salman Khan संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सलमान संग…

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अपैल यानी कल रिलीज होने वाली है. जगपति बाबू ने सलमान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. इस मूवी में जगपति विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में एक बड़ी स्टारकास्ट है. फिल्म में साउथ के पॉपुलर एक्टर जगपति बाबू (Jagapathi Babu) भी काम कर रहे है. मूवी में वो नेगेटिव किरदार प्ले करते दिखेंगे. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि सलमान चाहते थे कि वो अपने व्हाइट बालों को कलर करवाकर ब्लैक करा लें. इसके पीछे की वजह काफी मजेदार है.

इस वजह से सलमान-जगपति के बीच नहीं हो पाया फाइट सीन

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अपैल यानी कल रिलीज होने वाली है. जगपति बाबू ने सलमान खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने बताया सलमान संग उनका एक फाइट सीन होना था, लेकिन कोविड और डेंगू के कारण ये नहीं हो पाया. इसके अलावा जगपति ने भाईजान की तारीफ करते हुए कहा कि, उनके साथ काम करना बहुत आसान है. वह आपका मार्गदर्शन करते है. आपको वो सेट पर सहज फील कराते है.

इस वजह से बालों को जगपति बाबू ने किया डाई

जगपति बाबू ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें बालों को डाई करवाने के लिए कहा. एक्टर बताते है, भाई चाहते थे कि मैं अपने बालों को काला रंग दूं और जवान दिखूं. ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके मुताबिक वो अपने से बड़े व्यक्ति से नहीं लड़ सकते. इसलिए हमें वह करना था और कुछ नहीं. यह कैरेक्टर की जरूरत थी.

Also Read: KKBKKJ BO Prediction: पहले दिन ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी सलमान की फिल्म? अभी से ही एडवांस बुकिंग पड़ी सुस्त

पहले दिन कितना कमाएगी किसी का भाई किसी की जान?

पठान के बाद 2023 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान का क्रेज फैंस के बीच खूब देखने को मिल रहा है. ट्विटर पर सलमान खान के यूजर्स मूवी को लेकर लगातार ट्वीट कर रहे है. उनके कई चाहने वालों ने पूरा थियेटर बुक कर लिया है. ईद पर मूवी रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले दिन तगड़ी कमाई कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग डे पर ये 15-20 करोड़ रुपये कमा सकती है. कई रिपोर्ट्स में 18-20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >