Kiara Advani Hospitalised: अस्पताल में भर्ती नहीं हैं कियारा आडवाणी, जानें क्यों गेम चेंजर इवेंट में नहीं हुई शामिल

Kiara Advani Hospitalised: कियारा आडवाणी को लेकर खबरें आई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि उनकी टीम ने तुरंत क्लियर किया कि वह हॉस्पिटल में नहीं है, बल्कि घर पर आराम कर रही हैं.

Kiara Advani Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही राम चरण संग गेम चेंजर में नजर आने वाली है. फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज फिल्म का प्रमोशनल इवेंट था. जिसमें कियारा शामिल नहीं हो सकी. उनको लेकर खबरें आई कि वह अस्पताल में भर्ती है. हालांकि रूमर्स उड़ने के बाद उनकी टीम ने तुरंत सफाई दी.

क्या अस्पताल में भर्ती हैं कियारा आडवाणी

कियारा की टीम ने कहा, “कियारा आडवाणी को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है, उन्हें थकावट के कारण आराम करने की सलाह दी गई है. एक्ट्रेस लंबे समय से बिना रूके काम कर रही थी.”

गेम चेंजर कब सिनेमाघरों में होगी रिलीज

राम चरण और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को सीबीएफसी की ओर से दो घंटे और 45 मिनट के रनटाइम के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है. कहानी की बात करें तो राम चरण को एक ईमानदार आईपीएस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, जो एक भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था से मुकाबला करता है. कियारा आडवाणी उनके साथ एक साथी अधिकारी की भूमिका में हैं, जो फिल्म के साथ साउथ में डेब्यू कर रही हैं. इसके अलावा समुथिरकानी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील जैसे कलाकार भी गेम चेंजर का हिस्सा हैं. कियारा ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से शादी की है. कपल 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान में शादी के बंधन में बंध गए. इस जोड़ी को फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था.

यह भी पढ़ें- Game Changer: राम चरण के फैन ने दी खुली धमकी, कहा- गेम चेंजर का ट्रेलर रिलीज करो, नहीं तो आत्महत्या…

यह भी पढ़ें- Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >