Kesari Chapter 2 Day 40 Collection: अक्षय कुमार की 'केसरी 2' लाखों पर सिमटी, बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी कमाई

Kesari Chapter 2 Day 40 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने 40वें दिन कमाए भी पिछले दिन के मुकाबले 0.7 करोड़ रुपये की ही कमाई की है. ऐसे में जानें फिल्म का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा रहा है.

Kesari Chapter 2 Day 40 Collection: अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर. माधवन की ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन पूरे कर लिए हैं. करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जलियांवाला बाघ हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करती है और 2019 में आई ‘केसरी’ का सीक्वल है. फिल्म को शुरुआत में दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन समय के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई. ऐसे में अबतक फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया, आइए बताते हैं.

40वें दिन की कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अपने 40वें दिन लगभग 0.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म की कमाई पर किसी भी वक्त ब्रेक लग सकता है. हालांकि, कुल कमाई की बात करें तो केसरी 2 ने 92.05 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

अब तक का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

पहला हफ्ता: 46.1 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता: 28.65 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता: 8.6 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता: 5.65 करोड़ रुपये
29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
38वां दिन – 0.23 करोड़ रुपये
39वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
40वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये

कुल कमाई– 92.05 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6: धीमी गति से राजकुमार राव की फिल्म ने कमाए इतने करोड़, जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >