Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 43: 43वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डटी रही ‘केसरी चैप्टर 2’, अक्षय कुमार की फिल्म हिट या फ्लॉप?

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 43: अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की स्टोरी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कहानी दिखाती है. फिल्म काफी दमदार है. 43वें दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, यहां जानिए.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 43: अक्षय कुमार और आर माधवन स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कोई खास कमाल नहीं किया था, लेकिन लंबे समय तक इसने अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बना कर रखी. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित ये पीरियड कोर्टरूम ड्रामा जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है. फिल्म को रेड 2 और सनी देओल की जाट ने कड़ी टक्कर दी. आइए आपको मूवी के 43वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

जानें ‘केसरी चैप्टर 2’ के 43वें दिन का कलेक्शन

‘केसरी चैप्टर 2’ ने शुरुआती दिनों में धीरे कमाई की, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को फायदा मिला. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 43वें दिन मूवी ने 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की टोटल कमाई 92.1 करोड़ रुपये है. हालांकि अब फिल्म की कमाई इससे ज्यादा नहीं बढ़ने की उम्मीद है.

केसरी चैप्टर 2 की कमाई

  • पहला हफ्ता- 46.1 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता- 28.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता- 8.6 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता- 5.65 करोड़ रुपये
  • 29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
  • 30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
  • 32वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
  • 33वां दिन – 0.25 करोड़ रुपये
  • 34वां दिन – 0.2 करोड़ रुपये
  • 35वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
  • 36वां दिन – 0.08 करोड़ रुपये
  • 37वां दिन – 0.15 करोड़ रुपये
  • 38वां दिन – 0.18 करोड़ रुपये
  • 39वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 40वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 41वां दिन – 0.05 करोड़ रुपये
  • 42वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये
  • 43वां दिन – 0.04 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 92.1 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >