Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 34: अक्षय की मूवी 34 दिन बाद हिट हुई या फ्लॉप, जानें टोटल कलेक्शन

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 34: ‘केसरी चैप्टर 2’ को रिलीज हुए एक महीना बीत चुका है. अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन की ये फिल्म अब अपने थिएटर रन के आखिरी चरण में है. इसकी टक्कर ‘रेड 2’ से हुई है. चलिए आपको 34वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 34: अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर एक महीन से ज्यादा का वक्त हो गया है. साल 2019 में आई ‘केसरी’ की ये सीक्वल है. फिल्म अपने थिएटर रन के अंतिम दिनों में पहुंच चुकी है. अनन्या पांडे और आर माधवन की फिल्म को शुरुआती दिनों में अच्छा रिस्पांस मिला है और ये अच्छी कमाई कर रही है. इस ऐतिहासिक ड्रामा की टक्कर अजय देवगन की रेड 2 से हो रही है. अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ‘भूल चुक माफ’, ‘कपकपी’ और ‘केसरी वीर’ जैसी फिल्में रिलीज हो रही है. इनके आने से केसरी 2 का गेम ओवर हो जाएगा.

केसरी चैरप्टर 2 का कलेक्शन हुआ कम

अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला है. फर्स्ट वीक में फिल्म ने 45 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे हफ्ते 27.75 करोड़ रुपये का बिजनेस फिल्म ने किया. sacnilk के अनुसार मूवी ने 34 दिन 0.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 100 करोड़ का आंकड़ा मूवी का छू पाना मुश्किल है.

जानें केसरी 2 का टोटल कलेक्शन

  • पहला हफ्ता – 46.1 करोड़ रुपये
  • दूसरा हफ्ता – 28.65 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता – 8.6 करोड़ रुपये
  • चौथा हफ्ता – 5.65 करोड़ रुपये
  • 29वां दिन – 0.45 करोड़ रुपये
  • 30वां दिन – 0.5 करोड़ रुपये
  • 31वां दिन – 0.7 करोड़ रुपये
  • 32वां दिन – 0.2 लाख रुपये
  • 33वां दिन – 0.2 लाख रुपये
  • 33वां दिन – 0.25 लाख रुपये
  • 33वां दिन – 0.22 लाख रुपये

कुल – 91.32 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >