Kesari 2 में अनन्या पांडे के किरदार को मिल रहे ट्रोलिंग पर निर्देशक ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक अकेली महिला वकील…

Kesari 2: केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. फिल्म ने छह दिन में करीब 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस बीच केसरी 2 में अनन्या पांडे के किरदार को मिल रहे ट्रोलिंग पर फिल्म के निर्देशक करण त्यागी ने चुप्पी तोड़ी है.

Kesari 2: केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. मूवी में अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ अनन्या पांडे ने मुख्य भूमिका निभाया हैं. निर्देशक करण सिंह त्यागी की फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने अबतक 42.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. हालांकि अनन्या ने अपनी गंभीर अदाकारी से सबको हैरान कर दिया, लेकिन कुछ यूजर्स उनसे इम्प्रेस नहीं हो पाए. अब करण ने अनन्या के किरदार को मिल रहे नेगेटिव कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

केसरी 2 में अनन्या पांडे के किरदार को मिल रहे ट्रोलिंग पर क्या बोले करण त्यागी?

केसरी 2 के निर्देशक करण त्यागी ने केसरी चैप्टर 2 में अनन्या पांडे के किरदार को मिल रहे ट्रोलिंग पर न्यूज 18 शोशा से बातचीत में रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, “ऑडियंस ने उसके किरदार को इतना प्यार दिया है कि मैं उसी पॉजिटिव चीज को देखना चाहता हूं. मैं उस प्यार को देखना चाहता हूं जो उसे मिल रहा है. दो दिन पहले हैदराबाद में एक स्क्रीनिंग हुई थी और वहां से कुछ लोगों ने मुझे वीडियो भेजे. जब अनन्या की एंट्री हुई, तो लोग तालियां बजा रहे थे. वह एक अकेली महिला वकील थी, जो पुरुषों से भरे कमरे में खड़ी थी और यही सबसे अच्छा जवाब है उन सारी नेगेटिव बातें करने वालों को. ”

करण त्यागी ने बताया किस वजह से अनन्या को केसरी 2 ऑफर किया

करण त्यागी ने कहा, “मुझे याद है, जब मैंने ‘गहराइयां’ देखी थी, तो उसकी परफॉर्मेंस ने मुझे छू लिया था. उसी फिल्म को देखने के बाद मैंने अनन्या से मुलाकात की और उन्हें दिलरीत गिल का रोल ऑफर किया. मुझे कहना होगा कि ‘केसरी चैप्टर 2’ में उन्होंने कमाल का काम किया है और बहुत मेहनत की है. उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक डायलैक्ट क्लासेस ली. महिला वकीलों के हावभाव और अंदाज को भी उन्होंने अच्छे से सीखा. हम बॉम्बे हाई कोर्ट भी गए थे, जहां उन्होंने एक महिला वकील को काम करते हुए देखा.”

यहां पढ़ें- Jab We Met से बॉबी देओल को बाहर निकालने पर सालों बाद इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5 साल तक मैंने…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >