Kaun Banega Crorepati 17 के लिए अमिताभ बच्चन को मिलती है कितनी फीस? कृष्णा अभिषेक के सवाल पर बिग बी ने किया रिएक्ट

Kaun Banega Crorepati 17 के दिवाली स्पेशल एपिसोड में सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से धमाल मचा दिया. इस बीच कृष्णा ने बिग बी से उनकी फीस के बारे में सवाल किया, जिसपर आइए बताते हैं दिग्गज एक्टर ने क्या किया.

Kaun Banega Crorepati 17: सोनी टीवी का पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 17 का अपकमिंग दिवाली स्पेशल एपिसोड दर्शकों के लिए मस्ती और हंसी से भरपूर होने वाला है. इस बार मंच पर कॉमेडी के दो दिग्गज सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक नजर आने वाले हैं. दोनों कलाकारों ने अपने अंदाज में महानायक अमिताभ बच्चन को खूब एंटरटेन किया. इस बीच कृष्णा ने बिग बी से उनको शो के लिए मिल रही फीस के बारे में सवाल किया, जिसपर आइए बताते हैं अमिताभ बच्चन ने क्या कुछ किया.

सुनील ग्रोवर बने बिग बी, कराया डांस

चैनल की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में सुनील ग्रोवर बिग बी की ही कॉस्ट्यूम में दिखाई दे रहे हैं. वे एपिसोड की शुरुआत एकग्रैंड वेलकम के साथ करते हैं और खुद अमिताभ बच्चन को उनके मशहूर गानों पर थिरकने पर मजबूर कर देते हैं. दर्शक सुनील और अमिताभ को साथ में डांस करते देख झूम उठते हैं.

कृष्णा अभिषेक ने अमिताभ बच्चन से पूछी उनकी फीस

इसके बाद मंच पर आते हैं कॉमेडी के किंग कृष्णा अभिषेक, जो धर्मेंद्र के लुक में नजर आते हैं. वे आते ही मजाक में कहते हैं, “यहां बहुत नकली लोग घूम रहे हैं.” फिर अमिताभ की ओर इशारा करते हुए हंसते हुए कहते हैं, “आप गेटअप में अच्छे लगते हो.”

इतना ही नहीं, वे बिग बी से मजाकिया अंदाज में पूछते हैं, “आपको इसके कितने पैसे मिलते हैं?” कृष्णा के इस मजाकिया सवाल पर अमिताभ बच्चन जोर-जोर से हंस पड़ते हैं और पूरा सेट तालियों की गूंज से भर जाता है.

बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति 2000 में शुरू हुआ था और अब अपने 17वें सीजन में है. हर साल KBC का दिवाली एपिसोड दर्शकों के लिए खास होता है और इस बार सुनील और कृष्णा की जोड़ी ने इसे और यादगार बना दिया है.

यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय-अरशद वारसी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया 1 महीना, कुल कमाई में जानें पास या फेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >