Karwa Chauth 2025: रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक, स्टार दिवाज ने ट्रेडिशनल लुक में बिखेरा ग्लैमर

Karwa Chauth 2025 पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने अपने एथनिक लुक्स से सोशल मीडिया पर धमाल मचाया है. खूबसूरत साड़ियां, शरारा सूट और मिनिमल ज्वेलरी ने स्टार्स की सुंदरता में चार चांद लगाई.

Karwa Chauth 2025 का जश्न इस बार बॉलीवुड गलियारों में खास धूमधाम से मनाया जा रहा है. प्यार, विश्वास और पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला यह व्रत जब स्टार्स की पत्नियां मनाती हैं, तो उसमें परंपरा के साथ ग्लैमर का तड़का लग जाता है.

हर साल की तरह इस बार भी बी-टाउन की कई सेलेब्रिटी वाइव्स ने अपने खूबसूरत लुक्स और सजे-धजे थाली सेटअप्स से सोशल मीडिया पर कहर ढाया. इनमें रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी से लेकर शहीद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और वरुण धवन की वाइफ नताशा भी शामिल हैं. आइए इनके लुक्स पर एक नजर डालते हैं.

येलो साड़ी में रवीना टंडन लगीं बेहद खूबसूरत

पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन हर साल करवा चौथे में अपने अलग-अलग लुक्स के लिए चर्चे में रहती हैं. इस बार वह फुल येलो साड़ी और बालों में पिले फूलों के साथ अपने लुक को कम्पलीट करते हुए फैंस का दिल जीत रही हैं.

फिटनेस नहीं, ट्रेडिशनल खूबसूरती से शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा जादू

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हर साल की तरह इस बार भी सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहीं. लाल और गुलाबी शरारा सूट में उनका लुक एकदम क्लासिक रहा.

मिनिमल ग्रे साड़ी में नताशा ने जीता दिल

वरुण धवन की पत्नी नताशा हमेशा अपनी सादगी से दिल जीत लेती हैं. इस बार करवा चौथ में भी उन्होंने ग्रे शाइनी साड़ी और हाथ में पोटली के साथ अपने लुक को कम्पलीट करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

रेड साड़ी में मीरा राजपूत बनी लाल परी

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने इस साल रेड साड़ी और खुले बालों के साथ खुद को तैयार किया. इस ट्रेडिशनल वियर में वह एकदम लाल परी नजर आईं.

प्रियंका चोपड़ा ने लगाई निक जोनस के नाम की मेहंदी, पोस्ट देखें

यह भी पढ़े– Amitabh Bachchan ने क्यों बनाई Rekha संग दूरी? जब पत्नी जया बच्चन ने खुद किया था खुलासा, बोलीं- मेरी जिंदगी नरक होती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >