नेशनल अवॉर्ड से पहले कार्तिक आर्यन का 'गुजराती स्वैग', स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर दिखा जलवा, फिर जमकर उड़ाए थेपले

कार्तिक आर्यन नेशनल अवॉर्ड लेने से पहले गुजरात दर्शन करने के लिए पहुंचे. यहां उन्होंने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को एक्सप्लोर किया और ऑथेंटिक गुजराती थेपलों पर जमकर बिंज किया.

72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स (National Film Awards) के लिए इंडियन सेलेब्स का गुजरात में चेक-इन शुरू हो गया है. इस बार सीन एकदम अलग है, क्योंकि हिस्ट्री में पहली बार यह प्रेस्टीजियस इवेंट गुजरात में हो रहा है. कार्तिक आर्यन और म्यूजिक कंपोजर जीवी प्रकाश कुमार जैसे स्टार्स अपना अवार्ड कलेक्ट करने के लिए ऑलरेडी वहां पहुंच चुके हैं.

गुजरात में कार्तिक आर्यन ने खाए थेपले

कार्तिक आर्यन ने सेरेमनी से पहले केवड़िया में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर वाइब चेक किया. उन्होंने गुजरात को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ ऑथेंटिक गुजराती थेपलों का भी मजा लिया. साथ ही गुजरात की खूबसूरत वादियों की झलक फैंस संग शेयर की.

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर क्या बोले कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) के लिए लाइफ का पहला नेशनल अवार्ड मिलने वाला है. इस जीत पर एक्टर ने एएनआई संग बात की. उन्होंने कहा, "मुझे चंदू चैंपियन के लिए मेरा पहला नेशनल अवार्ड मिला है. मैं सच में, बहुत ज्यादा खुश हूं. मेरी पूरी फैमिली ओवरजॉयड है और हमारी पूरी टीम एकदम थ्रिल्ड है. मैं हमें चुनने के लिए जूरी और पूरे भारत की ऑडियंस का सिर्फ शुक्रिया अदा कर सकता हूं."

72वीं नेशनल फिल्म अवार्ड्स के बारे में

कार्तिक ने 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड दिग्गज अभिनेता ममूटी के साथ शेयर किया, जिन्हें यह सम्मान मलयालम हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'ब्रह्मयुगम' में उनके अभिनय के लिए मिला. बता दें कि 72वीं नेशनल फिल्म अवार्ड्स सेरेमनी, 22 सितंबर को एकता नगर (केवड़िया) में हो रही है. 1954 में शुरू हुए इन अवार्ड्स के इतिहास में यह पहली बार है, जब यह इवेंट नई दिल्ली के बाहर शिफ्ट हुआ है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2024 में भारतीय सिनेमा में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान करेंगी. यह समारोह दोपहर 3 बजे शुरू होगा और इसे YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >