Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया. 53 साल की उम्र में पोलो खेलते वक्त उन्हें दिल का दौरा पड़ा. साल 2016 में तलाक के बाद दोनों की राहें जुदा हो गई थीं. अब दोनों की एक आखिरी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया. संजय 53 साल के थे, जब उन्हें पोलो खेलते वक्त हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई. संजय एक बहुत बड़े बिजनेसमैन थे और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे. उन्होंने करिश्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा बटोरी थी. साल 2003 में दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजदूगी में शादी की और साल 2016 में उनका डिवोर्स हो गया. उनकी मौत के बाद करिश्मा संग उनकी आखिरी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की साथ में आखिरी फोटो

संजय कपूर के दुखद निधन के बाद करिश्मा कपूर और उनकी आखिरी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि ये एक्स कपल की साथ में लास्ट फोटो है. ये फोटो साल 2023 की है, जब संजय और करिश्मा अपनी बेटी समायरा के 18वें जन्मदिन पर साथ आए थे. फोटो को संजय ने अपने एक्स पर शेयर किया था. इस फोटो में करिश्मा, संजय के अलावा, प्रिया सचदेव और उनके बच्चे नजर आए थे, जो इस सेलिब्रेशन का हिस्सा थे. फोटो में एक्स कपल काफी खुश दिख रहे थे. संजय, करिश्मा के बगल में खड़े थे.

संजय कपूर की पर्सनल लाइफ

संजय कपूर ने तीन शादी की थी. सबसे पहले उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी. हालांकि उनसे तलाक के बाद संजय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की. दोनों का रिश्ता नहीं चला और उन्होंने साल 2016 में तलाक ले लिया. कपल के दो बच्चे- समायरा और कियान है. उसके बाद साल 2017 में संजय ने तीसरी शादी प्रिया सचदेव से किया. उनका एक बेटा है जिसका नाम अजरियस है. अक्सर संजय अपने बच्चों के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तसवीरें शेयर करते रहते थे.

यह भी पढ़ें– Sunny Deol: ढाई किलो हाथ वाले सनी का इस शख्स के लिए छलका दर्द, कहा- आज जो कुछ भी हूं… जानकर आपकी आंखें भर आएंगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >