Karisma Kapoor के एक्स पति Sunjay Kapur का निधन, 3 दिन पहले हो गया था मौत का पूर्वाभास? इस ट्वीट ने छोड़े कई सवाल

Karisma Kapoor के एक्स पति संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया. मौत से 3 दिन पहले उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें मौत का पूर्वाभास झलकता है.

Karisma Kapoor Ex-husband Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. गुरुवार रात यह खबर सामने आई कि यूके में पोलो खेलते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

दरअसल, संजय कपूर उस वक्त हॉर्स पोलो खेल रहे थे, जब अचानक उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे घोड़े से गिर पड़े. इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. यह खबर उनके परिवार, करीबी और सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए बेहद चौंकाने वाली रही. ऐसे में आइए आज हम उनके बारे में और साथ ही उनके आखिरी ट्वीट की पूरी जानकारी देते हैं.

कौन थे संजय कपूर?

संजय कपूर मशहूर ऑटो कंपोनेंट्स कंपनी ‘सोना कॉमस्टार’ के चेयरमैन थे. वे एक सफल बिजनेसमैन के साथ-साथ समाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखने वाले व्यक्ति थे. हैरानी की बात यह रही कि मौत से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दुख जताते हुए X (Twitter) पर पोस्ट किया था.

उन्होंने इस ट्वीट में लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने की खबर भयानक है. मेरी प्रार्थना सभी प्रभावित परिवारों के साथ है.” अब यह ट्वीट उनका आखिरी ट्वीट बन गया है. इसपर फैंस का कहना है कि “जिंदगी का कोई भरोसा नहीं.”

22 साल करिश्मा संग हुई थी शादी

संजय कपूर ने 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी. कुछ वक्त बाद दोनों समायरा और कियान के पेरेंट्स बने. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा वक्त न चल सका और दोनों ने 2016 में तलाक ले लिया. तलाक के बाद करिश्मा ने अपने अनुभवों में संजय पर मानसिक और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे. फिर संजय ने 2017 में मॉडल प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की. जिससे उन्हें एक बेटा हुआ- Azarias.

एक पोस्ट ने हिला दिया दिल

मौत से तीन दिन पहले, संजय कपूर ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, “इस धरती पर हमारा समय बहुत कम है.” अब कुछ लोग इसे उनकी मौत से जोड़ रहे हैं कि संजय को पहले से ही अपनी मौत का एहसास हो गया था.

बता दें कि फिलहाल करिश्मा कपूर ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि वह अपने बच्चों के साथ इस वक्त गहरे सदमे में हैं.

यह भी पढ़े: Housefull 5 के सुपरहिट होते डायरेक्टर को क्यों मांगनी पड़ी माफी? कहा- इतना भी साजिश…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >