इस साउथ की फिल्म ने ‘बागी 4’ के छुड़ाए पसीने, करण जौहर ने सफलता पर कहा- इस ऐतिहासिक मूवी ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ क्रॉस कर लिया

Mirai: साउथ की फिल्म मिराई ने देश सहित दुनियाभर में धूम मचा दिया. फिल्म की कमाई तेजी से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. जबकि वर्ल्डवाइड इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. अब फिल्म की सफलता पर करण जौहर ने रिएक्ट किया है.

Mirai: फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म मिराई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 6 दिन हो गए. रिलीज के बाद से ही फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. साउथ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 57 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए. तेजा सज्जा स्टारर मूवी दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. खासकर नॉर्थ अमेरिका में ये शानदार कमाई कर रही है. मूवी ने दुनियाभर में पांच दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. मिराई को हिंदी बेल्ट में धर्मा प्रोडक्शंस के जरिए डिस्ट्रीब्यूट किया गया है. फिल्म की दमदार सफलता पर करण जौहर ने खुशी जताई है.

मिराई की सफलता पर पूरी टीम को करण जौहर ने बधाई दी

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर तेजा सज्जा के साथ एक सेल्फी शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस पल के हीरो के साथ. तेजा सज्जा आपको और शानदार मिराई की पूरी टीम को बधाई. आज इस ऐतिहासिक फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस क्रॉस कर लिया है!!” वहीं, टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म बागी 4 ने 14 दिन में 52.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. बागी 4 का मिराई ने बैंड बजा दिया.

Karan johar on success of mirai

मिराई का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Mirai Box Office Collection Day 1: 13 करोड़ रुपये
  • Mirai Box Office Collection Day 2: 15 करोड़ रुपये
  • Mirai Box Office Collection Day 3: 16.6 करोड़ रुपये
  • Mirai Box Office Collection Day 4: 6.4 करोड़ रुपये
  • Mirai Box Office Collection Day 5: 6 करोड़ रुपये

Mirai Box Office Total Collection: 57 करोड़ रुपये

मिराई 12 सितंबर को रिलीज हुई

मिराई 12 सितंबर को देश सहित दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को तमिल के साथ-साथ हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था. कार्तिक गट्टामनेनी की ओर से निर्देशित इस फिल्म में मनचु मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयाराम ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं.

यह भी पढ़ें- The Bads Of Bollywood First Review: शाहरुख खान के बेटे आर्यन के सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का पहला रिव्यू आया सामने, जानें कितने मिले स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >