कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फिर से हमला, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली जिम्मेदारी, जानें पूरा मामला

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर एक बार फिर से हमला किया गया. इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. पिछले महीने भी कपिल के कैफे पर गोलीबारी हुई थी. ये दूसरी बार है जब उनके कैफे पर फायरिंग की गई है.

एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कप्स कैफे पर गुरुवार को फिर से फायरिंग हुई. एक महीने में इस तरह की दूसरी घटना है. 10 जुलाई को भी कैफे पर हमला किया गया था, जिसके बाद इस फिर से खोला गया था. हालांकि गुरुवार को कैफे पर गोलीबारी हुई, जिसमें कैफे के खिड़कियों पर गोलियों के लगभग एक दर्जन निशान थे. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें इस घटना की लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने जिम्मेदारी ली है. हालांकि मुंबई पुलिस पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली कैप्स कैफे पर हमले की जिम्मेदारी

एक सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कपिल शर्मा के कप्स कैफे में हुई फायरिंग के पीछे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है. पोस्ट में लिखा हुआ है, जय श्री राम. सत्श्रीअकाल. राम-राम सारे भईयों को आज जो ये कपिल शर्मा के कैप्स कैफे..सरे में फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेदारी में गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं. इसको हमने कॉल की थी,इसको रिंग नहीं सुनाई दी तो कारवाई करनी पड़ी. अब वह रिंग नहीं सुनेगा तो अगला कारवाई जल्दी ही मुंबई में करेंगे.

जुलाई में भी हुई थी कैप्स कैफे पर हमला

पिछले महीने 10 जुलाई को कपिल शर्मा के नये कैफे पर गोलीबारी हुई थी. फायरिंग के वक्त कुछ स्टाफ कैफे के अंदर थे. हालांकि इस घटना में कोई घायल हुआ था. पुलिस ने जांच में पाया कि कम से कम 10 गोलियों के निशान और टूटे हुए शीशे मिले थे. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी और जांच जारी है. सरे पुलिस सर्विस ने कंफर्म किया था कि फायरिंग प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर की गई थी, ताकि प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया जाए.

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >