Kantara Chapter 1: मधुर भंडारकर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का किया धांसू रिव्यू, कहा- भारतीय सिनेमा ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा

Kantara Chapter 1: फिल्म कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही. फिल्म ने पांच दिन में ही 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लिया है. मूवी का रिव्यू निर्देशक मधुर भंडारकर ने किया. उन्होंने कहा कि फिल्म में सभी कलाकार लाजवाब हैं.

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का जादू दर्शकों पर देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े सीन और क्लिप दर्शक शेयर कर रहे हैं. फिल्म 2 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल भाषा में रिलीज हुई थी. अब तक इसने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर कर लिया. हाल ही में फिल्म का रिव्यू राम गोपाल वर्मा, रितेश देशमुख सहित कई स्टार्स ने किया था. अब निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म का रिव्यू किया है.

मधुर भंडारकर ने कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू

निर्देशक मधुर भंडारकर ने एक्स पर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के बारे में लिखा, ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 देखी. मैं कहना चाहूंगा कि भारतीय सिनेमा ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा. ये रॉ, डिवाइन और बेहद मनमोहक कलाकृति है. ऋषभ शेट्टी ने एक असाधारण अभिनय किया है, पूरी फिल्म को कुशलता से गढ़ा और निभाया है. सभी कलाकार लाजवाब हैं. बैकग्राउंड स्कोर, साउंड डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन डिजजाइन और वीएफएक्स वर्ल्ड क्लास है. इस शानदार क्रिएटिव टीम को अटूट समर्थन देने के लिए @hombalefilms को बहुत-बहुत बधाई. इस पर एक्टर ने रिप्लाई करके थैंक्यू कहा है.

कांतारा चैप्टर 1 ने पांच दिन में अबतक कितना कलेक्शन कर लिया?

  • Kantara Box Office Collection Day 1- 61.85 करोड़ रुपये
  • Kantara Box Office Collection Day 2- 45.4 करोड़ रुपये
  • Kantara Box Office Collection Day 3- 55 करोड़ रुपये
  • Kantara Box Office Collection Day 4- 63 करोड़ रुपये
  • Kantara Box Office Collection Day 5- 30.50 करोड़ रुपये

Kantara Total Collection- 255.75 करोड़ रुपये

कांतारा ने दुनियाभर में कितनी कमाई की थी?

कंतारा चैप्टर 1 ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है. कांतारा का बजट 15 करोड़ था और इसने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसने उस समय दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ेंKantara Chapter 1: राम गोपाल वर्मा ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का किया जबरदस्त रिव्यू, कहा- तय नहीं कर सकता ऋषभ शेट्टी एक महान निर्देशक हैं या एक्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >