Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, इन 17 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पल भर में तोड़ा

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की कंतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने जबरदस्त रिव्यू दिया है. मूवी ने मॉर्निंग शो में ही 18 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड़ तोड़ दिए है.

Kantara Chapter 1 Box Office Records: ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा 2 अक्टूबर को दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. यह फिल्म पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा (2022) का प्रीक्वल है और पहली फिल्म में दिखाई गई पौराणिक परंपराओं और पैतृक संघर्ष की उत्पत्ति पर गहराई से प्रकाश डालती है. सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले की भीड़ लगी है. इसने मॉर्निंग शो से ही 18 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

कांतारा चैप्टर 1 ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार कांतारा चैप्टर 1 ने शाम 5 बजे तक 25.85 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ मूवी ने द बंगाल फाइल्स, धड़क 2, निशानची, मालिक, द साबरमती रिपोर्ट, आंखों की गुस्ताखियां, केसरी वीर, कपकपी, ग्राउंड जीरो, फुले, पिंटू की पप्पी, लवयापा, आजाद, वनवास, वनवास, फर्रे, तन्वी द ग्रेट, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, अंदाज 2 शामिल है.

इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शवन ओपनिंग डे के दिन ही टूटे

  • द बंगाल फाइल्स- 14.05  करोड़
  • धड़क 2- 22.65 करोड़
  • निशानची- 1.15 करोड़
  • अजेय- 1.35 करोड़
  • आंखों की गुस्ताखियां- 1.77
  • केसरी वीर- 1.89
  • कपकपी- 1.5
  • ग्राउंड जीरो- 7.76
  • फुले- 6.85
  • पिंटू की पप्पी- 1.24
  • लवयापा- 6.85
  • आजाद- 7.42
  • वनवास- 4.95
  • फर्रे- 2.68
  • तन्वी द ग्रेट- 2.19 करोड़
  • सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 5.32 करोड़
  • अंदाज 2- 0.53 करोड़

जूनियर एनटीआर ने कांतारा चैप्टर 1 का किया रिव्यू

जूनियर एनटीआर ने कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू किया और लिखा, “#KantaraChapter1 की टीम को शानदार सफलता के लिए बधाई…. @shetty_rishab, सर ने एक अद्भुत अभिनेता और एक शानदार निर्देशक,  दोनों के रूप में अद्भुत परफॉर्म करके अकल्पनीय काम किया है. पूरी कास्ट और क्रू को, साथ ही @hombalefilms को मेरी शुभकामनाएं, जिन्होंने निडरता से ऋषभ सर के विजन का सपोर्ट किया.”

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Review: जूनियर एनटीआर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- एक अद्भुत अभिनेता और शानदार निर्देशक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >