Kantara Chapter 1 की ऐतिहासिक सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्शकों के प्यार ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया

Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 615 करोड़ से अधिक की कमाई की. इस बीच ऋषभ शेट्टी ने दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन के लिए सोशल मीडिया पर आभार जताया है.

Kantara Chapter 1: कन्नड़ फिल्मों की दुनिया में एक बार फिर इतिहास लिखा गया है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 2 अक्टूबर को रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये. इनमें 2025 की बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ना भी शामिल है. अब इस ऐतिहासिक सफलता से गदगद ऋषभ ने अपने कलाकारों और तकनीकी टीम के साथ सेलिब्रेशन किया और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कर दर्शकों को धन्यवाद दिया. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ लिखा.

यहां देखें ऋषभ शेट्टी का पोस्ट-

फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने क्या लिखा?

फिल्म के ऐतिहासिक सफलता पर बात करते हुए ऋषभ शेट्टी ने लिखा, “#KantaraChapter1 का सफर यादगार रहा है! हम जश्न मनाने के लिए एक टीम के रूप में इकट्ठा हुए थे, लेकिन यह जीत असल में आप दर्शकों की है. इस ऐतिहासिक सफर के लिए हम सब एक साथ खड़े हैं और तहे दिल से शुक्रगुजार हैं. हमने इस काम में अपना दिल लगा दिया था, लेकिन आपका अपार प्यार ही वो नियति बन गया जिसने इसे एक ब्लॉकबस्टर बना दिया. इस फिल्म को एक लीजेंड बनाने के लिए तहे दिल से शुक्रिया.”

कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के महज 37 दिनों में 615.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसने 2025 में रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों जैसे विक्की कौशल की ‘छावा’ (601.54 करोड़), रजनीकांत की ‘कुली’ (285.01 करोड़), एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ (251.3 करोड़) और ‘सैयारा’ (329.72 करोड़) के लाइफटाइम को भी पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म की डिटेल्स

‘कांतारा: चैप्टर 1’ असल में 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. इसमें दैव-पूजन और लोककथाओं से जुड़े पौराणिक प्रसंगों को नाटकीय रूप में दिखाया गया है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

कहां देखें कांतारा चैप्टर 1?

यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है. हिंदी वर्जन थिएटर रन के 8 हफ्ते बाद स्ट्रीम होगा.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के पुराने ‘टप्पू’ भव्य गांधी ने मुनमुन दत्ता संग सगाई पर फिर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सब कुछ बहुत अचानक हुआ था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >