बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आएंगी. यह मूवी 12 जून को थियेटर्स में रिलीज होगी. इसी बीच अभिनेत्री ने ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी. उन्होंने रणवीर सिंह का सपोर्ट करते हुए कहा कि जब किसी कलाकार की पॉपुलैरिटी और कद बढ़ता है, तो उसके दुश्मन भी बढ़ जाते हैं.
रणवीर सिंह के डॉन 3 विवाद पर क्या बोली कंगना रनौत
फीवर एफएम संग इंटरव्यू के दौरान, कंगना से पूछा गया कि क्या उन्होंने रणवीर सिंह के डॉन 3 विवाद जैसी किसी घटना का सामना किया है. इस पर रिएक्ट करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, “मुझे सबसे पहले बैन किया गया था… आप जानते हैं क्या? मुझ पर केस दर्ज किए गए थे. मुझे कानूनी तौर पर फंसाने की कोशिश की गई.” उन्होंने दावा किया कि लोगों ने उन्हें जेल भेजने की कोशिश की और और उनके वकील लगातार कोर्ट के चक्कर लगाते थे.
कंगना को ट्रोलिंग का करना पड़ता था सामना
कंगना ने आगे बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब मीडिया के कुछ हिस्सों ने उन्हें पूरी तरह इग्नोर कर दिया था, लेकिन सालों तक ट्रोलिंग, आलोचनाओं और विवादों का सामना करने के बाद अब उन्हें इन चीजों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, मैंने अब खुद को इतना मजबूत बना लिया है कि ऐसे विवाद उन्हें आसानी से हिला नहीं सकते.
रणवीर के सपोर्ट में क्या बोली कंगना
इससे पहले भी ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना ने रणवीर के सपोर्ट में कहा था कि जब कोई व्यक्ति आगे बढ़ता है, तो विरोध करने वाले लोग भी बढ़ जाते हैं. उनके अनुसार, अगर किसी कलाकार के खिलाफ इतने लोग बोल रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि उसकी पहचान और भी ज्यादा बड़ी हो गई है.
यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम
