Kangana Ranaut ने बताया गैंगस्टर देखकर माता-पिता ने कैसे किया था रिएक्ट, बोली- दुख हुआ

Kangana Ranaut: कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आएंगी. अब उन्होंने बताया कि गैंगस्टर में बोल्ड सीन करने पर उनके माता-पिता का क्या रिएक्शन था.

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुलासा किया है कि उनकी हिट फिल्म ‘गैंगस्टर’ देखने के बाद उनके माता-पिता बिल्कुल भी इम्प्रेस नहीं हुए थे. मां-पापा से मिले ऐसे रिएक्शन के बाद उन्हें काफी दुख हुआ था. फिलहाल अभिन्त्री अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के प्रमोशन में बिजी हैं.

गैंगस्टर देखकर कैसा था कंगना के मम्मी-पापा का रिएक्शन

फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना ने सिद्धार्थ आलमबायन के साथ बातचीत में बताया कि उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री को ज्यादा पसंद नहीं करता था. उनका मानना था कि यह लंबे समय से अंडरवर्ल्ड से प्रभावित रहा है. गैंगस्टर फिल्म के बाद माता-पिता के रिएक्शन को याद करते हुए उन्होंने कहा, ”वे मेरे काम से पूरी तरह खुश नहीं थे, लेकिन उन्हें पता था कि मैं खुद ही इसका समाधान निकाल लूंगी. गैंगस्टर देखने के बाद मेरे पिता ने मुझे कोई जवाब तक नहीं दिया. जब मैंने अपनी मां से पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, हमारा समझ में थोड़ा ज्यादा है. आप छोटे भी हो, नाबालिग भी हो… इस तरह के सीन आपसे करवा लिए गए.”

माता-पिता के रिएक्शन से काफी दुखी हुई थी कंगना

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें यह देखकर बहुत हैरानी हुई कि उनके माता-पिता ने उनका एक्टिंग ध्यान से नहीं देखा, बस कुछ सीन्स पर ही ध्यान दिए. उन्होंने आगे कहा, “मैंने जवाब दिया कि आपने पूरी फिल्म में सिर्फ वही सीन्स देखे? मुझे बहुत दुख हुआ कि उन्होंने फिल्म को इस तरह समझा, क्योंकि वे वही सोच रहे थे जो समाज सोचेगा. उसके बाद, मैंने सोचा कि मैं अपने माता-पिता से अपनी फिल्मों की रिव्यू की उम्मीद कभी नहीं करूंगी, क्योंकि उन्होंने कभी फिल्में नहीं देखी हैं.”

भारत भाग्य विद्धता के बारे में

मनोज तापड़िया की ओर से निर्देशित भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बर्दे और आशा शेलार भी मुख्य भूमिका में हैं. मूवी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है और हिंसा के पारंपरिक चित्रण से हटकर एक सरकारी अस्पताल में संकट के दौरान प्रदर्शित साहस और मानवता पर केंद्रित है.

यह भी पढ़ें- फुलेरा गांव में फिर लौटेगी रौनक, ‘पंचायत 5’ पर विकास उर्फ चंदन रॉय ने दिया बड़ा अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >