राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में एक भी अवॉर्ड नहीं मिलने पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन, कह दी ये बात

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी. हालांकि इस बार कंगना रनौत को कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला. जिसके बाद एक्ट्रेस ने उन लोगों के लिए अपनी खुशी व्यक्त की, जिन्हें यह सम्मान दिया गया है. उन्होंने लिखा, "#nationalawards2023 के सभी विजेताओं को बधाई...

साल 2021 के लिए गुरुवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गयी. हिंदी फिल्म ‘रॉकेट्री : द नंबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. वहीं, आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और कृति सैनन ने ‘मिमी’ में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है, जबकि तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ के लिए दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. इसमें कंगना रनौत को एक भी अवॉर्ड नहीं मिला. जिसके बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सभी #राष्ट्रीय पुरस्कार2023 को बधाई… यह एक ऐसा कला कार्निवल है, जो देश भर के सभी कलाकारों को एक साथ लाता है. इतने सारे महत्वपूर्ण कार्यों को जानना और उनसे परिचित होना वास्तव में जादुई है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >