मुंबई से मनाली तक फैली करोड़ों की संपत्ति, जानिए कंगना रनौत की कुल नेटवर्थ

Kangana Ranaut Net Worth: मुंबई से मनाली तक फैली Kangana Ranaut की करोड़ों की संपत्ति चर्चा में है. जानिए उनकी कुल नेटवर्थ, लग्जरी घर, महंगी कारें, फिल्मों से कमाई और राजनीति से मिलने वाली सैलरी समेत उनकी शाही लाइफस्टाइल की पूरी कहानी.

Kangana Ranaut Net Worth: आज 23 मार्च को Kangana Ranaut अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. फिल्म “Gangster” से करियर की शुरुआत करने वाली कंगना आज इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना अब राजनीति में भी सक्रिय हैं और हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कंगना के नेट वर्थ के बारे में.

नेटवर्थ और संपत्ति

चुनावी हलफनामे के अनुसार कंगना रनौत की कुल संपत्ति करीब 90 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसमें उनकी चल संपत्ति लगभग 28.73 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति करीब 62.92 करोड़ रुपये है. यह आंकड़े उनके मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाते हैं.

ज्वैलरी और कीमती संपत्ति

कंगना रनौत के पास करीब 6 किलो 700 ग्राम सोना और अन्य ज्वैलरी है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास करीब 60 किलो चांदी भी है.

कार कलेक्शन और लाइफस्टाइल

लग्जरी लाइफस्टाइल की शौकीन कंगना के पास शानदार कारों का कलेक्शन है, जिसमें BMW 7 सीरीज और Mercedes Benz GLE SUV शामिल हैं. इन कारों की कुल कीमत करोड़ों में आंकी जाती है, जो उनकी आलीशान जिंदगी को दर्शाती है.

प्रॉपर्टी और अन्य इनकम

मुंबई में कंगना के पास 5 बेडरूम का एक आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत 15-20 करोड़ रुपये के बीच है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में उनका एक शानदार बंगला भी है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा पाली हिल में उनका ऑफिस स्पेस और मनाली में एक कैफे भी है, जहां से उन्हें अच्छी कमाई होती है.

सांसद के तौर पर सैलरी

राजनीति में सक्रिय कंगना को सांसद के तौर पर करीब 1 लाख रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलती है. फिल्म, बिजनेस और राजनीति- तीनों क्षेत्रों में सक्रिय कंगना रनौत आज एक सफल और प्रभावशाली व्यक्तित्व बन चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: मंडी की गलियों से चमकते बॉलीवुड तक, जानें 4 नेशनल अवॉर्ड्स जीतने वाली कंगना रनौत का सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >