July 2024 Upcoming Movies: क्या अक्षय कुमार-अजय देवगन के नाम होगा जुलाई का महीना, Deadpool and Wolverine के लिए हो जाए तैयार

जुलाई के महीने में एंटरटेनमेंट का डोज दर्शकों के लिए दोगुना होने वाला है. अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार की मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

जुलाई के महीने में दर्शकों का जबरदस्त एंटरटेनमेंट होने वाला है. लिस्ट में ऐसी कई मूवीज है, जो दर्शकों को काफी पसंद आएगी. इसमें अजय देवगन की मूवी से लेकर अक्षय कुमार की फिल्में भी शामिल है.

Kill

राघव जुयाल, लक्ष्य, तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का ट्रेलर काफी इंटेंस है. एक्शन से भरे फिल्म में राघव नेगेटिव रोल में दिखे हैं. करण जौहर द्वारा निर्मित को आप 5 जुलाई से सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

Sarfira

अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था. फिल्म ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है. सुधा कोंगरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म सोरारई पोटरु की रीमेक है. इसमें अक्षय के साथ राधिका मदान, परेश रावल और सीमा बिस्वास है. इसमें सूर्या गेस्ट अपीयरेंस में दिखेंगे. फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है.

Hindustani 2

कमल हासन की फिल्म हिंदुस्तानी 2, 12 जुलाई को रिलीज हो रही है. फिल्म दुनियाभर में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. इसमें सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल भी है. ये एस शंकर द्वारा निर्देशित है.

Bad newz

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को रिलीज होगी. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है और इसमें नेहा धूपिया भी है. इसके ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.

Auron mein kahan dum tha

अजय देवगन, तब्बू, शांतनु माहेश्वरी और जिमी शेरगिल स्टारर फिल्म औरों में कहां दम था 5 जुलाई को रिलीज हो रही है. फिल्म की कहानी काफी अलग और हटकर है. इसके ट्रेलर को दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया था.

Kakuda

सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख और साकिब सलीम स्टारर फिल्म काकुडा 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी. ये आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित है.

Deadpool and wolverine

डेडपूल और वूल्वरिन 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ह्यूग जैकमैन और रयान रेनॉल्ड्स को मूवी में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है.

Also Read: Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक की दोनों पत्नी में से एक वाइफ का शो से कटा पत्ता, यूट्यूबर बोले- ‘मैं खुश हूं’

Also Read- Big Boss OTT 3 में हुआ सीजन का पहला एलिमिनेशन, इस कंटेस्टेंट का शो से कटा पत्ता, जानें नाम

Also Read– Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >