Jolly LLB 3: 100 करोड़ के क्लब में जॉली एलएलबी 3 की एंट्री, ऐसा करने वाली अक्षय कुमार की 15वीं फिल्म

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 सिनेमाघरों में 17 सितंबर को रिलीज हुई. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया. इसी के साथ इस क्लब में एंट्री करने वाली यह अक्षय कुमार की 15वीं मूवी बन गई.

Jolly LLB 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनकी अरशद वारसी संग जॉली एलएलबी 3 रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी अच्छे रिव्यू दिए. यही वजह है कि मूवी ने शानदार कमाई की और वर्ल्डवाइड 5 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि भारत में इसकी कमाई दूसरे हफ्ते में आते ही थोड़ी सुस्त पड़ गई. कोर्ट रूम ड्रामा ने हार नहीं मानी और रिलीज के 13वें दिन फाइनली घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ के क्लब में एंटर कर गई और ऐसा करने वाली अक्षय कुमार की 15वीं फिल्म बन गई.

100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली अक्षय की 15वीं फिल्म बनी जॉली एलएलबी 3

अक्षय कुमार की कोविड 19 के बाद कई फिल्में रिलीज हुई, जिसमें कई ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, तो कुछ फ्लॉप हो गई. केसरी चैप्टर 2, स्काई फोर्स और हाउसफुल 5 जैसी फिल्में हिट रही. जॉली एलएलबी 3, जॉली एलएलबी फ्रैंचाइज़ की तीसरी किस्त है. कोर्टरूम ड्रामा ने पहले हफ्ते में 74 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन दूसरे सप्ताह में फिल्म ने मात्र 6 दिनों में ही 26 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है, जिससे इसका कुल कलेक्शन 100.85 करोड़ रुपये हो गया. इससे यह अक्षय की 15वीं फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंटर किया है.

100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचने वाली अक्षय कुमार की फिल्में

  • हाउसफुल 2- 106.00 करोड़ रुपये
  • राउडी राठौर- 133.25 करोड़ रुपये
  • हॉलिडे – अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी- 112.45 करोड़ रुपये
  • एयरलिफ्ट- 128.10 करोड़ रुपये
  • हाउसफुल 3- 109.14 करोड़ रुपये
  • रुस्तम-127.49 करोड़ रुपये
  • जॉली एलएलबी 2- 117.00 करोड़ रुपये
  • टॉयलेट – एक प्रेम कथा- 134.22 करोड़ रुपये
  • गोल्ड-104.72 करोड़ रुपये
  • 2.0 [हिंदी]-189.55 करोड़ रुपये करोड़
  • केसरी- 154.41 करोड़ रुपये
  • हाउसफुल 4- 194.60 करोड़ रुपये
  • सूर्यवंशी-196.00 करोड़ रुपये
  • स्काई फोर्स- 131.44 करोड़ रुपये
  • जॉली एलएलबी 3- 100.85 करोड़ रुपये

जॉली एलएलबी 3 के बारे में

जॉली एलएलबी 3 का बॉक्स ऑफिस रन फिलहाल खत्म नहीं हुआ है. मूवी अभी भी कमाई करना जारी रखे हुए हैं. हालांकि अब इसे कंतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से कड़ी टक्कर मिलेगी. जॉली एलएलबी का सफर 2013 में शुरू हुआ था, जब पहले पार्ट में अरशद वारसी, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला नजर आए थे. दूसरे भाग के लिए अक्षय कुमार को अन्नू कपूर और सौरभ शुक्ला के साथ लिया गया था और लेटेस्ट पार्ट के लिए अरशद, अक्षय और सौरभ के साथ शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर चमकी कांतारा चैप्टर 1, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने पहले दिन की इतनी कमाई, जानें हिट या फुस्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >