Jolly LLB 3 Box Office Records: 21वें दिन अक्षय कुमार ने अपनी ही इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म को चुनौती

Jolly LLB 3 Box Office Records: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी हो गई है, लेकिन फिर भी ये नये रिकॉर्ड्स बनाने से पीछे नहीं है. अक्षय कुमार ने अपनी ही फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. अब इसकी नजर सलमान खान की एक फिल्म पर है.

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर थमती नजर आ रही है. कोर्ट रूम ड्रामा 19 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. कांतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के आने के बाद जॉली एलएलबी 3 का बैंड बज गया है. मूवी की कमाई में हर दिन गिरावट आते दिख रही है. चलिए आपको 21वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

21वें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ ने की मामूली कमाई

अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और गजराज राव की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3′ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं. Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 21वें दिन मूवी ने भारत में 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये सुबह के आंकड़े है और हो सकता है इसमें थोड़ा बदलाव शाम तक आएगा. कुल कमाई मूवी ने 109.8 करोड़ रुपये की कर ली.

स्लो कमाई के बाद भी इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘जॉली एलएलबी 3’ ने अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्म ‘गोल्ड’ का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. ‘गोल्ड’ साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इसका लाइफटाइम कलेक्शन 109.58 करोड़ था. ऐसे में गोल्ड का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने तोड़ दिया है. अब फिल्म की नजर ‘सिकंदर’ पर है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 110.36 करोड़ रुपए था.

जॉली एलएलबी 3 की कुल कमाई

  • Jolly LLB 3 Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 7- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 11- 3 करोड़ रु���ये
  • Jolly LLB 3 Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 13- 4 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 14- 2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 15- 1.15 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 16- 1.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 17- 2.2 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 18- 0.6 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 19- 0.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 20- 0.39 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Day 21- 0.01 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 109.8 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1: मधुर भंडारकर ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का किया धांसू रिव्यू, कहा- भारतीय सिनेमा ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं देखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >