Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, आमिर और टाइगर की फिल्मों को पीछे छोड़ा, बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी ओपनिंग

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलब 3 ने रिलीज के साथ ही इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. फिल्म इस साल की सातवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई.

Jolly LLB 3 Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर 19 सितंबर को तीन फिल्म रिलीज हुई, जिसमें से एक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलब 3 थी. फिल्म की टक्कर योगी आदित्यनाथ पर बनी बायोपिक अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी और अनुराग कश्यप की निशानची से हुई. हालांकि इन दोनों फिल्मों से जॉली एलएलबी कमाई के मामले में बहुत आगे निकल गई. वैसे अक्षय की ये चौथी फिल्म है, जो साल 2025 में रिलीज हुई. रिलीज होते ही जॉली एलएलबी 3 ने नया रिकॉर्ड बना लिया.

जॉली एलएलबी 3 के नाम एक और रिकॉर्ड

Sacnilk के अनुसार, फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने भारत में पहले दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म इस साल की सातवीं सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई. इस कमाई के साथ अक्षय कुमार की लेटेस्ट रिलीज ने आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर (10.7 करोड़ रुपये) और टाइगर श्रॉफ की बागी 4 (12 करोड़ रुपये) के ओपनिंग डे के नंबर्स को पीछे छोड़ दिया. खिलाड़ी कुमार ने अपनी ही फिल्म स्काई फोर्स जो इस साल रिलीज थी और जिसने 12.25 करोड़ कमाए थे को भी पीछे छोड़ दिया है.

अक्षय कुमार के आने वाले प्रोजेक्ट्स

अक्षय कुमार के पास इस समय कई सारे प्रोजेक्ट्स लाइन अप है. जिसमें निर्देशक प्रियदर्शन के साथ भूत बंगला है, जिसका पहला लुक सामने आ चुका है. इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है. खिलाड़ी कुमार इन दिनों फिल्म हैवान को लेकर भी चर्चा में है, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान है. इसके अलावा उनके पास परेश रावल, सुनील शेट्टी के साथ फिल्म हेरा फेरा 3 भी है.

जॉली एलएलबी के तीसरे पार्ट में कौन-कौन है?

जॉली एलएलबी 3 में इस बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव और सीमा बिस्वास हैं. फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Records: पहले दिन ही हिट हुई ‘जॉली एलएलबी 3’, ओपनिंग डे पर इन 31 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >