Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय-अरशद की फिल्म ने बनाया एक और रिकॉर्ड, अजय देवगन के बाद आदित्य कपूर की फिल्म को पछाड़ा, अगला टारगेट राजकुमार राव

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म ने 4 दिन में 59 करोड़ की कमाई कर कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा. अब अगला टारगेट राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ है. रिपोर्ट जानें.

Jolly LLB 3 Box Office Records: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की और चार दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. इनमें सन ऑफ सरदार 2, परम सुंदरी और आदित्य कपूर की ‘मेट्रो इन दिनों’ जैसी फिल्में शामिल हैं. आइए पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

जॉली एलएलबी 3 के चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही जॉली एलएलबी 3 का कुल घरेलू कलेक्शन 59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 91.75 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

किन फिल्मों को छोड़ा पीछे?

सिर्फ चार दिनों में ही जॉली एलएलबी 3 ने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इनमें शामिल हैं:

  • मेट्रो इन दिनों – 53.37 करोड़
  • परम सुन्दरी – 51.21 करोड़
  • सन ऑफ सरदार 2 – 47.03 करोड़
  • द डिप्लोमैट – 51.46 करोड़
  • मां – 36.27 करोड़
  • देवा – 34.37 करोड़
  • मालिक – 25.04 करोड़
  • धड़क 2 – 23.42 करोड़
  • इमरजेंसी – 18.4 करोड़
  • फतेह – 19.06 करोड़
  • मेरे पति की बीवी – 10.35 करोड़

इस शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म का अगला टारगेट राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चुक माफ’ का कलेक्शन है.

फिल्म की कहानी क्या है?

जॉली एलएलबी 3 में एक बार फिर अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने हैं. इस बार, जगदीश्वर ‘जॉली’ मिश्रा (अक्षय कुमार) एक प्रभावशाली राजनेता की ओर से जमीन हड़पने के केस की पैरवी करते हैं. वहीं, जगदीश ‘जॉली’ त्यागी (अरशद वारसी) ग्रामीणों की तरफ से केस लड़ते हैं. सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं.

Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड पर बनाया रिकॉर्ड, एक झटके में टाइगर-अक्षय कुमार के बाद सनी देओल को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >