Jolly LLB 3 Box Office Collection: सुस्त पड़ी बागी 4 की कमाई, 8वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

Jolly LLB 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म को दर्शकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. इसलिए तो मूवी ने 5 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं मूवी ने 8वें दिन कितने करोड़ की कमाई की.

Jolly LLB 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिस्पांस मिला. सुभाष कपूर की ओर से निर्देशित मूवी ने 5 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखी जा रही है. आइये जानते हैं 8वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

8वें दिन जॉली एलएलबी 3 ने की इतनी कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने 8वें दिन भारत में 1 बजे 0.28 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 74.03 करोड़ हो गया. इसने ओपनिंग डे पर 12.5 करोड़ से खाता खोला था. जॉली एलएलबी 3 में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं. नए कलाकारों में मुख्य खलनायक के रूप में गजराज राव और सीमा बिस्वास हैं. यह फिल्म स्टार स्टूडियो 18 की ओर से निर्मित है.

जॉली एलएलबी 3 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 3.75 करोड़ रुपये
  • Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 0.28 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 74.03 करोड़ रुपये

जॉली एलएलबी 3 के बारे में

जॉली एलएलबी 3, साल 2011 के भट्टा पारसौल कांड पर आधारित है. फिल्म राजाराम सोलंकी नामक एक गरीब किसान की कहानी है, जिसकी जमीन बीकानेर से बोस्टन तक के एक विकास परियोजना में चली जाती है. इससे वह आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Salman Khan: 7 साल तक सलमान खान रहे दर्द भरी बीमारी से जूझते, कहा- इस बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >