Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5: जॉली एलएलबी 3 का जलवा बरकरार, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला स्टारर जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. वीकेंड में मूवी देखने के लिए थियेटर्स फुल थे. यही वजह है कि भारत में इसने अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आइये जानते हैं 5वें दिन इसका क्या हाल है.

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5: सुभाष कपूर की कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म जॉली एलएलबी 3, 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसने फर्स्ट वीकेंड में ही भारत में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं. आइये जानते हैं 5 दिनों में इसने भारत में कितने करोड़ की कमाई की.

5वें दिन जॉली एलएलबी 3 ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक जॉली एलएलबी 3 ने भारत में पांचवें दिन 12 बजे तक 0.29 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 59.29 करोड़ हो गया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़ा है. अभी इसमें बदलाव होंगे. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12.5 करोड़ कमाए. दूसरे दिन इसने 20 करोड़, तीसरे दिन 21 करोड़ और चौथे दिन 5.5 करोड़ की कमाई की.

जॉली एलएलबी 3 के बारे में

जॉली एलएलबी 3, जॉली एलएलबी सीरीज की तीसरी फिल्म है. पहली मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी. इसमें अरशद वारसी ने मुख्य वकील की भूमिका निभाई थी. सीरीज की दूसरी फिल्म साल 2017 में आई, जिसमें अक्षय मुख्य वकील की भूमिका में थे. तीसरे भाग में दोनों जॉली एक मुकदमे पर बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं सौरभ ने जस्टिस त्रिपाठी की अपनी भूमिका दोहराई है. अमृता राव और हुमा कुरैशी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Worldwide Records: वर्ल्डवाइड जॉली एलएलबी 3 की बल्ले-बल्ले, इन 16 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >