Jewel Thief Trailer: सैफ अली खान की फिल्म का धांसू ट्रेलर आउट, जानें किस ओटीटी पर होगा स्ट्रीम

Jewel Thief Trailer: नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ‘ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स’ का जबरजस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है. मूवी 25 अप्रैल से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. इसका निर्माण सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद ने मार्फ्लिक्स प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है. इसमें सैफ अली खान ने एक कुशल चोर रेहान रॉय और जयदीप अहलावत ने एक माफिया बॉस राजन औलाख की भूमिका निभाई है.

Jewel Thief Trailer: नेटफ्लिक्स अपनी अपकमिंग एक्शन से भरपूर थ्रिलर ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. 25 अप्रैल से स्ट्रीम होने वाली इस हाई-स्टेक हीस्ट ड्रामा में सैफ अली खान एक चालाक चोर की भूमिका में हैं, जो धोखे, रोमांस और बदले के एक घातक खेल में उलझा हुआ है.

ज्वेल थीफ- द हीस्ट का धांसू ट्रेलर आउट

ज्वेल थीफ- द हीस्ट बिगिन्स में सैफ अली खान ने रेहान रॉय की भूमिका निभाई है. वहीं जयदीप अहलावत माफिया बॉस राजन औलाख की भूमिका निभा रहे हैं. कुणाल कपूर विक्रम पटेल की भूमिका में हैं, जो रॉय की तलाश में एक जासूस बना हुआ है, वहीं निकिता दत्ता फराह की भूमिका निभा रही हैं, जो एक रहस्यमयी महिला है, जिसने रेहान का दिल तो चुरा लिया है, लेकिन उसके रहस्य तक नहीं पहुंच सकी है.

ज्वेल थीफ का ट्रेलर देख फैंस ने किया रिएक्ट

ट्रेलर दर्शकों को कॉमेडी के साथ जबरदस्त थ्रिलर की झलक दिखाता है. जिसमें एक हीरे की चोरी होती है. ट्रेलर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा, “खतरा. धोखा. इच्छा और एक हीरा जिसकी कीमत सब कुछ है. ज्वेल थीफ देखिए, 25 अप्रैल को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर.” फैंस ट्रेलर देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”वाह क्या ट्रेलर है… मजा आएगा, सैफ की कॉमेडी और थ्रिल देखने में.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जयदीप अहलावत और सैफ अली खान का आमना सामाना मजा आने वाला है.”

निर्माता सिद्धार्थ ने प्रोजेक्ट को लेकर क्या कहा

निर्माता सिद्धार्थ और ममता आनंद ने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए, कहा, “ज्वेल थीफ के साथ, हम एक ऐसा सिनेमाई यूनिवर्स बनाना चाहते थे, जो क्लासिक और फ्रेश दोनों लगे. यह हमारा पहला स्ट्रीमिंग वेंचर है, और हमारे उस विजन को पटरी पर करने के लिए नेटफ्लिक्स से बेहतर पार्टनर कोई नहीं हो सकता था.

यह भी पढ़ें- Jaat की बंपर सफलता के बाद दूसरी फिल्में करने पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं बड़े-बड़े किरदार…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >