Jatt and Juliet 3 OTT Release: एंटरटेनमेंट का बड़ेगा डोज, इस ओटीटी पर स्ट्रीम हुई दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक मूवी

Jatt and Juliet 3 OTT Release: दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की जट्ट और जूलियट ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन जगदीप सिद्धू ने किया है.

Jatt and Juliet 3 OTT Release: दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए सितंबर का महीना बहुत खास है. जहां एक तरफ सिंगर-एक्टर के अपकमिंग दिल-लुमिनाटी टूर की अनाउंसमेंट से फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. वहीं, दूसरी ओर दिलजीत दोसांझ की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने से दर्शकों की खुशियों में चार चांद लग चुके हैं. यह रॉम-कॉम फिल्म और कोई नहीं बल्कि जट्ट और जूलियट 3 है, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अपोजिट नीरू बाजवा हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस पंजाबी ब्लॉकबस्टर फिल्म को आप कहां देख सकते हैं.

जट्ट और जूलियट 3 कहां हुई स्ट्रीम

जट्ट और जूलियट 3 थिएटर्स के पॉजिटिव रिस्पांस के बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. दर्शक इस फिल्म को चौपाल एप पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं. एप के ऑफिशियल वेबसाइट ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, जट्ट और जूलियट दा स्वैग! ता फिर की वेट आ? जट्ट और जूलियट 3 नाल आ रेहा है एंटरटेनमेंट का फुल डोज चौपाल ते!!” यानी दर्शकों के एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाने के लिए जाट और जूलियट 3 चौपाल पर आ गए हैं.

Also Read: Upcoming Movies of Diljit Dosanjh: बॉर्डर 2 से लेके सरदार जी 3 तक आने वाले 2 सालों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आयेंगे पंजाबी सुपरस्टार

Also Read: Diljit Dosanjh: स्टेज पर परफॉर्म करने वाले थे दिलजीत दोसांझ, तभी उनसे मिलने आ पहुंचे इस देश के पीएम, VIRAL VIDEO

जट्ट और जूलियट 3 की कहानी

दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की फिल्म जट्ट और जूलियट 3 की कहानी दो पुलिस ऑफिसर की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दूसरे के साथ रहने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब दिलजीत की जिंदगी में एक लड़की की एंट्री होती है और यहीं से इनकी प्रेम कहानी में लव ट्रायंगल शुरू होता है. फिल्म का निर्देशन जगदीप सिद्धू ने किया है, जो किस्मत, मोह और लेख जैसे काम के लिए मशहूर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >