Jatadhara Movie Review: रहस्य और रोमांच का चौंकाने वाला संगम, ‘जटाधारा’ में धन पिशाचनी बनकर खूब डराएगी सोनाक्षी सिन्हा

Jatadhara Movie Review: फिल्म जटाधारा से सोनाक्षी सिन्हा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही है. फिल्म आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में सुधीर बाबू के अलावा दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर अहम किरदार निभाते दिखेंगी.

निर्देशक : वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल
लेखक : वेंकट कल्याण
मुख्य कलाकार : सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, राजीव कणकाला, रवि प्रकाश, रोहित पाठक, झांसी, सुभालेखा सुधाकर
रेटिंग : ****
अवधि : 135 मिनट

Jatadhara Movie Review: फिल्म जटाधारा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा स्टारर फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला था. फिल्म पुरानी मान्यता, विज्ञान और आध्यात्मिकता को साथ लेकर आती है. फिल्म के निर्देशक वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल है और ये अनंत पद्मनाभ स्वामी मंदिर की रहस्यमयी इतिहास पर बेस्ड है.

जटाधारा से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से सोनाक्षी सिन्हा ने रखा कदम

जटाधारा में सुधीर बाबू ने शिव का किरदार प्ले किया है, जो एक घोस्ट हंटर है और साथ ही विज्ञान में यकीन रखता है. हालांकि उनकी धीरे-धीरे आत्मा और आध्यात्मिकता के रहस्यों से सामना होता है. उनकी एक्टिंग सहज और प्रभावशाली है. इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही है. वह मूवी में ‘धन पिशाचनी’ के किरदार में काफी दमदार लगी है. उनके एक्सप्रेशन और आंखों की तीव्रता फैंस को कहानी से बांध कर रखेगी. इसके अलावा मूवी में दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर और इंदिरा कृष्णा ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है. साथ ही फिल्म में राजीव कनकाला, रवि प्रकाश और सुबलकेखा सुदाकर ने भी अच्छा काम किया है.

फिल्म का ये डायलॉग है जबरदस्त

फिल्म जटाधारा में साईं कृष्ण कार्ने और श्याम बाबू मेरिगा ने डायलॉग लिखे हैं और ये काफी जबरदस्त है. इस फिल्म का एक डायलॉग “आस्था वो नहीं है जो दिखाई दे, बल्कि वो है जो महसूस की जाए” दर्शकों को कहानी से जोड़ती है. फिल्म में म्यूजिक राजीव राज का है और इस “शिव स्तोत्रम” और “पल्लो लटके एगैन” बेहद जबरदस्त बन पड़े है. फिल्म के एक्शन सीन और विज़ुअल इफेक्ट्स काफी रियल लगे हैं.

यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >