Jaat Worldwide Box Office Collection: गदर को पछाड़ नहीं पाई जाट, वर्ल्डवाइड फ्लॉप या हिट, कलेक्शन हैरान करने वाली

Jaat Worldwide Box Office Collection: गदर 2 के बाद एक्टर सनी देओल फिल्म जाट के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए आए. उनकी फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में गजब का उत्साह देखा गया. कई फैंस ट्रेक्टर और ट्रक से थियेटर्स पहुंचे. मूवी में सनी पाजी के एक्शन सीन की काफी चर्चा हुई. आइये जानते हैं इसने वर्ल्डवाइड अब तक कितने करोड़ कमाए हैं.

Jaat Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया. 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसे देखने ट्रैक्टर और ट्रकों में भरकर फैंस पहुंचे. जल्द ही मूवी थियेटर्स में एक महीने पूरी कर लेगी. हालांकि जबसे अजय देवगन की रेड 2 रिलीज हुई है, तबसे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका सिंहासन डगमगाया गया है और यह स्लो गति में कमाई कर रही है.

जाट ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

जाट ने सिनेमाघरों में 26 दिन पूरे कर लिए हैं और अपने चौथे सोमवार को इसने सिर्फ 11 लाख की कमाई की. इसे मिलाकर, भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर कुल 89.17 करोड़ की नेट कमाई हुई. टैक्स सहित, ग्रास घरेलू कलेक्शन 105.22 करोड़ है. विदेशी बाजार में, फिल्म ने पहले ही 14 करोड़ की कमाई करके अपना रन समाप्त कर लिया है. भारतीय और विदेशी ओवरसीज को मिलाकर, दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर जाट की कुल कमाई 119.22 करोड़ है.

दुनिया भर में सनी देओल की जाट कलेक्शन

  • भारत में नेट कमाई – 89.17 करोड़
  • भारत में ग्रॉस कमाई – 105.22 करोड़
  • ओवसीज ग्रॉस – 14 करोड़
  • दुनिया भर में कुल कमाई – 119.22 करोड़

जाट सनी देओल की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

119.22 करोड़ के साथ, जाट सनी देओल की दुनिया भर में बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. मूवी अब और ज्यादा थियेटर्स में नहीं टिक पाएगी और 120 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दर्ज कर सकती है. इसलिए, यह गदर की 133.12 करोड़ की कमाई को पार करने में विफल रहेगी.

दुनिया भरमें बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

  • गदर 2 – 685.19 करोड़
  • गदर – 133.12 करोड़
  • जाट – 119.22 करोड़
  • यमला पगला दीवाना – 88.72 करोड़
  • बॉर्डर – 65.57 करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >